आखिरी रात सलमान लाला के चाचा जावेद को क्यों बुलाया था: प्रॉपर्टी ब्रोकर की मौत में नया मोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्याम पैलेस होटल से गिरकर हुई प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू उर्फ जितेंद्र साहू की मौत की जांच में अब गैंगस्टर सलमान लाला के चाचा जावेद की एंट्री ने नया मोड़ ला दिया है। पुलिस की जांच में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरी उस रात जीतू ने जावेद को होटल क्यों बुलाया था?
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि जीतू और उसकी महिला मित्र के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने के लिए जावेद को लिए बुलाया गया था, लेकिन अब पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या जीतू की महिला मित्र सईद फरिया और जीतू की मुलाकात कराने में भी जावेद की कोई भूमिका थी या नहीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक भोपाल से गिरफ्तार फरिया ने पूछताछ में बताया कि वह करीब डेढ़ साल से जीतू के संपर्क में थी और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पहले दोनों करोल बाग स्थित फ्लैट में रहते थे, बाद में 22 दिनों से श्याम पैलेस होटल में ठहरे हुए थे।
होटल का बकाया बिल और आपसी विवाद लगातार बढ़ रहा था। घटना वाली रात जीतू ने जावेद, आसिफ और मोहम्मद नदीम को होटल बुलाया। जावेद ने पुलिस को बताया कि सभी ने साथ बैठकर खाना खाया और उसने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की। रात करीब तीन बजे वह अपने साथियों के साथ होटल से चला गया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद जीतू होटल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरा मिला।
संबंधों को लेकर पुलिस कर रही है जांच... अब पुलिस सिर्फ मौत की परिस्थितियों की ही नहीं, बल्कि जावेद और फरिया के बीच संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या जावेद केवल समझौता कराने आया था या उसकी भूमिका इससे पहले से भी जुड़ी हुई थी। इसी कड़ी में यह भी जांच की जा रही है कि फरिया और जीतू की पहचान कैसे हुई और क्या इस परिचय में किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका थी।
सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स की जांच... बाणगंगा पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सभी संबंधित लोगों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है।
पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर जावेद सिर्फ समझौता कराने गया था तो जीतू ने उसी को क्यों चुना? और क्या फरिया व जीतू के रिश्ते की शुरुआत में भी उसकी कोई भूमिका थी? इन्हीं सवालों के जवाब इस हाई-प्रोफाइल मौत की गुत्थी सुलझा सकते हैं।
नौ के हुए बयान, अभी भी बरकरार मौत का रहस्य!... जितेंद्र उर्फ जीतू साहू की संदिग्ध मौत में पुलिस ने होटल स्टॉफ, होटल संचालक और सलमान लाला के चाचा जावेद, मोहम्मद आसिफ और उन तीन लोगों सहित नौ के बयान लिए हैं, जिनसे आखिरी बार सईदा फारिया ने फोन लगाकर बात की थी।
सभी के कथनों से पुलिस अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई हैं, लेकिन पुलिस को मामला हादसे का ही नजर आ रहा है। आज पीएम रिपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!