घोड़ी पर बैठकर कलेक्ट्रेट क्यों पहुंचा युवक: जनसुनवाई में क्या शिकायत बताई; मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में क्या लिखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान उस वक्त अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब शिवपुर निवासी अरुण शर्मा करीब 15 किलोमीटर दूर से घोड़ी पर सवार होकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।
अतिक्रमण हटाने की मांग
अरुण शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गांव की गोचर (चारागाह) भूमि और कांकड़ से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो पाने पर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को आवेदन दिया और फिर घोड़ी पर ही वापस लौट गए।
पशुओं के लिए नहीं बची जगह
अपने आवेदन में अरुण ने बताया कि गांवों में पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए निर्धारित सरकारी जमीनों पर अब अतिक्रमण हो चुका है। इससे जानवरों के रहने की जगह खत्म होती जा रही है और हालात ऐसे बन गए हैं कि किसान भी पशुओं को समस्या मानने लगे हैं।
“क्या धरती पर सिर्फ इंसानों का हक?”
अरुण ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा कि जानवरों के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या धरती पर केवल इंसानों का ही अधिकार है, क्या पशुओं को जीने का हक नहीं?
आधे से अधिक पशु खत्म हो चुके
उन्होंने कहा कि “जानवरों की स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें हर जगह से भगाया जाता है। आधे से अधिक पशु खत्म हो चुके हैं और अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में कोई जीव-जंतु नहीं बचेगा।”
सीएम से हस्तक्षेप की मांग
अरुण शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि चारागाह और कांकड़ भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका असर भविष्य में प्रकृति और मानव जीवन दोनों पर पड़ेगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!