छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया: किस बात को लेकर था तनाव में; कमरे के बोर्ड पर ऐसा क्यों लिखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ाई के कमरे में मिला ‘SORRY’ लिखा संदेश
यह मामला स्कीम नंबर 78 का है। छात्र तन्मय यादव अपने घर के जिस कमरे में पढ़ाई करता था, वहीं उसने यह कदम उठाया। कमरे में लगे बोर्ड पर ‘SORRY’ लिखा मिला, जिससे साफ है कि वह किसी मानसिक दबाव में था।
JEE की तैयारी कर रहा था छात्र
लसूडिया थाना प्रभारी के मुताबिक, तन्मय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पढ़ाई के दबाव और परीक्षा को लेकर तनाव में था।
मां सरकारी शिक्षक
परिजनों ने बताया कि उसकी मां हेमलता सरकारी शिक्षिका हैं, जबकि पिता निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उसका बड़ा भाई पिछले तीन साल से विदेश में नौकरी कर रहा है।
परिजन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना का पता चलने पर परिजन तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।
मामा से भी की थी पढ़ाई को लेकर बात
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्र ने अपने मामा से भी पढ़ाई और JEE की तैयारी को लेकर चिंता जताई थी। उसे समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह मानसिक दबाव से उबर नहीं सका।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल इसे प्रारंभिक तौर पर पढ़ाई के तनाव से जुड़ा मामला माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!