इस विधायक को संगठन ने किसलिये थमाया नोटिस: जानिये क्या है मामला; कितने दिनों में देना होगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनसे तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। मामला पुलिस अधिकारी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसके बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
बताया गया है कि करैरा क्षेत्र में विधायक के बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी से हुए एक्सीडेंट के बाद पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने एसडीओपी आयुष जाखड़ को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और पार्टी संगठन ने इसे गंभीरता से लिया।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची है। इसके बाद प्रदेश स्तर पर तत्काल नोटिस जारी कर विधायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मामले में जानकारी तलब की गई थी।
विवाद की जड़ 16 अप्रैल को हुआ सड़क हादसा है, जिसमें विधायक के बेटे की थार गाड़ी से टक्कर लगने पर पांच लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर वाहन जब्त किया था। बाद में पूछताछ के दौरान वाहन पर नियम विरुद्ध हूटर और काली फिल्म पाए जाने पर चालान भी किया गया।
इसी कार्रवाई से नाराज होकर विधायक ने सार्वजनिक रूप से पुलिस अधिकारी को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। अब पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी किया है। संगठन की ओर से स्पष्ट संकेत दिए गए हैं कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।
संबंधित समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच आज दूसरी दौर की वार्ता:शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी सीजेपी; आंदोलन का 35 वां दिन

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल:आधी रात मेदांता पहुंचे जेपी नड्डा, जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; सीजेपी बोला- आंदोलन जारी रहेगा

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!