सैकड़ों मजदूर तपती धूप में क्यों बैठे सड़क पर: क्या है मांग; कहां कर दिया कामकाज ठप, पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीथमपुर के सेक्टर-1 स्थित दवा निर्माता कंपनी ‘सिन्काम फार्मूलेशन’ में काम करने वाले सैकड़ों श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर कामकाज ठप कर दिया और धरने पर बैठ गए। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों पर श्रम कानूनों के गंभीर उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।
मजदूरों का कहना है कि उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन से काफी कम भुगतान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि आठ घंटे की पूरी ड्यूटी के बावजूद उन्हें केवल करीब 210 रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।
प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी भविष्य निधि (PF) की राशि लंबे समय से जमा नहीं की जा रही है। इसके अलावा, कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं की कमी भी बनी हुई है, जिससे कर्मचारियों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विरोध कर रहे श्रमिकों में महिला कर्मचारियों ने भी ठेकेदारों पर शोषण और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। श्रमिकों ने मांग की है कि मामले की तत्काल उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी प्रबंधन व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप कर उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। धरना स्थल पर सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!