खबर
Top News

इस हालत में क्यों मिली महिला इंजीनियर: कहां अकेली रहती थी; सात महीने पहले क्या किया था

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 4:41 pm
295 views
शेयर करें:
इस हालत में क्यों मिली महिला इंजीनियर

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला सब-इंजीनियर का शव उनके किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना सिद्धि विनायक कॉलोनी की है, जहां वे अकेली रहती थीं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने नहीं मिलने पर दी सूचना
जानकारी के अनुसार, पीएचई विभाग में पदस्थ ज्योति महोबिया शनिवार शाम को अपने गांव से हरदा लौटी थीं। उनके भाई उन्हें छोड़कर वापस चले गए थे। रविवार शाम से परिजन लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी।

बंद कमरे में बेसुध मिलीं
पड़ोसियों ने मकान मालिक और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया, जहां ज्योति कमरे में पलंग पर बेसुध अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पहले भी कर चुकी थीं आत्महत्या का प्रयास
पुलिस के मुताबिक, मृतका कुछ समय पहले भी जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। वे मूल रूप से बैतूल जिले की रहने वाली थीं और पीएचई विभाग में कार्यरत थीं।

जांच जारी, आत्महत्या की आशंका
एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। कमरे की तलाशी लेकर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!