किसने कहा: 'लापता लड़कियों की तलाश में पुलिस गंभीर नहीं'; जांच अधिकारी हटाने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य में लापता लड़कियों और गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है।
अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है और कई बार जांच ऐसे अधिकारियों को सौंप दी जाती है, जिन्हें प्रभावी और वैज्ञानिक जांच की पर्याप्त समझ नहीं है।
भिंड जिले के आलमपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक गुमशुदगी के मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भिंड पुलिस अधीक्षक (एसपी) को वर्तमान जांच अधिकारी को 24 घंटे के भीतर हटाकर मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
एएसआई के जवाब पर कोर्ट ने जताई नाराजगी
मामला एक पिता द्वारा अपनी लापता बेटी की बरामदगी के लिए दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से जुड़ा है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ कर रही थी।
सुनवाई के दौरान आलमपुर थाने में पदस्थ एएसआई ओंकार सिंह तोमर केस डायरी के साथ अदालत में उपस्थित हुए। जब अदालत ने उनसे युवती की तलाश के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी मांगी, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने युवती के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट की जांच की, लेकिन वहां से कोई सुराग नहीं मिला।
इस जवाब पर अदालत ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्या पुलिस की जांच अब केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित रह गई है।
कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि गुमशुदगी के मामलों को किसी भी स्थिति में हल्के में नहीं लिया जा सकता। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए कि गुमशुदगी की हर शिकायत पर गंभीर और संवेदनशील तरीके से कार्रवाई की जाए।
लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सभी उपलब्ध वैज्ञानिक और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जाए। वर्तमान जांच अधिकारी को 24 घंटे के भीतर हटाकर मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी जाए।
वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी करते हुए जांच को आगे बढ़ाएं और लापता युवती की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने का प्रयास करें।
भिंड एसपी से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
हाईकोर्ट ने मामले में केवल जांच अधिकारी ही नहीं, बल्कि भिंड के पुलिस अधीक्षक की भूमिका पर भी सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मामलों की जांच सौंपते समय अधिकारियों की क्षमता का समुचित मूल्यांकन नहीं किया जा रहा है।
कोर्ट ने भिंड एसपी को अगली सुनवाई तक व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उनसे यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि मामले की जांच में अब तक क्या कदम उठाए गए, जांच अधिकारी का चयन किन आधारों पर किया गया और भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!