खबर
Top News

किसने किया दावा...मैं भगोड़ा नहीं दुनिया घूम रहा हूं: दुनिया घूम रहा हूं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 2:53 pm
शेयर करें:
किसने किया दावा...मैं भगोड़ा नहीं दुनिया घूम रहा हूं

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने खुद को भगोड़ा कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि वह देश छोड़कर भागे नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया में खुले तौर पर रह रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ आज तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ और यदि कोई आरोप है तो सरकार उन्हें अदालत में पेश करे। न्यूज एजेंसी एएनआई को करीब पौने दो घंटे लंबे इंटरव्यू में ललित मोदी ने आईपीएल, राजनीति, न्याय व्यवस्था, दाऊद इब्राहिम से कथित धमकियों और अपने भारत लौटने की संभावनाओं पर खुलकर बात की।

'मैं भागा नहीं हूं, सरकार चाहे तो पकड़ सकती है'
ललित मोदी ने कहा कि मीडिया ने उन्हें 'भगोड़ा' घोषित कर दिया, जबकि उनके खिलाफ कोई मामला साबित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर वह वास्तव में फरार होते तो भारत सरकार उन्हें कभी भी पकड़ सकती थी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पहुंच दुनिया भर में है और सरकार से टकराने का उनका कोई इरादा नहीं है। साथ ही उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देर से मिलने वाला न्याय भी एक तरह की सजा है।

'आईपीएल मेरा बच्चा है'
आईपीएल को लेकर भावुक होते हुए ललित मोदी ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके लिए किसी बच्चे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही आज वह आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इसकी सफलता देखकर उन्हें गर्व होता है। मोदी ने कहा कि उनके पिता सफल व्यवसायी थे, लेकिन आज उनके परिवार को दुनिया भर में ललित मोदी और आईपीएल की वजह से पहचाना जाता है। भारत लौटने के सवाल पर बोले- अब जरूरत महसूस नहीं होती भारत वापसी को लेकर पूछे गए सवाल पर ललित मोदी ने कहा कि पहले वह खुद को सही साबित करने के लिए लौटना चाहते थे, लेकिन अब उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें गिरफ्तार करना है तो पहले अदालत में मामला साबित करना होगा। 17 साल बीत जाने के बाद भी ऐसा नहीं हो पाया है।

कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोप
इंटरव्यू में ललित मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2009 में आईपीएल को लेकर उनके और तत्कालीन सरकार के बीच संबंध तब बिगड़े जब चुनावों के कारण टूर्नामेंट को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया गया और कई प्रभावशाली लोगों ने उनके खिलाफ माहौल बनाया।

कोच्चि आईपीएल टीम विवाद पर भी बोले
कोच्चि टस्कर्स फ्रेंचाइजी विवाद का जिक्र करते हुए ललित मोदी ने दावा किया कि उन्होंने टीम की हिस्सेदारी और निवेशकों को लेकर सवाल उठाए थे। इसी मुद्दे पर तत्कालीन विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर और उनकी दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर का नाम भी सामने आया था। मोदी ने कहा कि फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ सवालों के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक दबाव बढ़ गया।

'नरेंद्र मोदी से क्रिकेट पर ही बात होती थी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में ललित मोदी ने कहा कि उनकी बातचीत हमेशा क्रिकेट तक सीमित रही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे हैं और अहमदाबाद में विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने की सोच रखते थे।

दाऊद इब्राहिम से धमकी मिलने का दावा
ललित मोदी ने दावा किया कि आईपीएल के शुरुआती वर्षों में उन्होंने सट्टेबाजी और कथित माफिया नेटवर्क को दूर रखने की कोशिश की थी। इसी वजह से उन्हें धमकियां मिलीं और कई बार दबाव बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में अवैध सट्टेबाजी का कारोबार बेहद बड़ा है और समय के साथ इसकी प्रकृति भी बदल गई है।

बायोपिक पर चल रहा काम, रणवीर सिंह पसंदीदा विकल्प
अपनी बायोपिक को लेकर ललित मोदी ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि अभिनेता रणवीर सिंह यदि समय निकाल सकें तो वह चाहते हैं कि उनकी भूमिका वही निभाएं।

टी-20 क्रिकेट को लेकर भी किया बड़ा खुलासा
ललित मोदी ने बताया कि 2007 टी-20 विश्व कप से पहले कई भारतीय खिलाड़ी इस प्रारूप को गंभीरता से नहीं लेते थे और खेलने के इच्छुक भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ टी-20 क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट बन गया और अब हर खिलाड़ी इसका हिस्सा बनना चाहता है।

संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा
Top News

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

about 12 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

about 12 hours ago
खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार
Top News

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

about 12 hours ago
नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील
Top News

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

about 12 hours ago
MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

about 12 hours ago
मातृशक्तियों ने की मां की आराधना
Top News

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

about 12 hours ago
नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष
Top News

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

about 13 hours ago
रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
Top News

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

about 13 hours ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

about 13 hours ago
MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
Top News

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

about 13 hours ago
भक्तों ने उत्साह से  ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद
Top News

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

about 14 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

about 14 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

about 14 hours ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

about 14 hours ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

about 14 hours ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!