जानिये कौन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बना नया शिक्षा सचिव: प्रशासनिक सेवा में लंबा अनुभव; केंद्र और राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को नया सचिव नियुक्त किया है। वह अब तक इस पद पर तैनात विनीत जोशी की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़े विवादों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर शिक्षा मंत्रालय पर दबाव बना हुआ है।
1994 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार प्रशासनिक सेवा में लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1970 को नैनीताल में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक, कम्युनिकेशन एंड रडार में एमटेक और अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की है।
गंगवार राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने राजस्थान में कई जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2001 में उन्हें टोंक का जिला कलेक्टर बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने सवाई माधोपुर, झालावाड़, जोधपुर और भरतपुर जैसे जिलों में भी प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं।
राजस्थान सरकार में रहते हुए उन्हें शिक्षा विभाग का अनुभव भी मिला। वर्ष 2014 में उन्हें राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था। इस पद पर उन्होंने लंबे समय तक काम किया।
वर्ष 2020 में नरेश पाल गंगवार को केंद्र सरकार में नियुक्त किया गया। उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव और बाद में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्हें पशुपालन एवं डेयरी विभाग का सचिव बनाया गया।
अब उच्च शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद उनके सामने उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली को मजबूत करना और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!