दूल्हे के रिश्तेदारों और दुल्हन को किसने पीटा: शादी की खुशी में क्यों हुआ रंग में भंग; किस बात की जांच कर रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर जिले के पटाई गांव में 30 मार्च को महेश जाटव की शादी के दौरान शराब न पिलाने पर पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया। शादी समारोह में शामिल दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के साथ-साथ मेहमानों को भीड़ ने पीटा। इस दौरान आरोपियों ने घर से नकदी और घरेलू सामान भी लूट लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनोज जाटव, हरनाम, भीम और नवल किशोर जाटव नामक पड़ोसी दूल्हे के घर पहुंचे और शादी की खुशी में शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।
जब महेश के परिवार ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। मारपीट में दूल्हे की मां शीला जाटव, अन्य मेहमान और नई दुल्हन भी घायल हुई, जिससे दुल्हन बेहोश हो गई।
हिंसक घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, जबकि मेहमानों ने विरोध जताया और दोनों पक्षों के बीच दोबारा झड़प हुई। पीड़ित परिवार मंगलवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और दूसरे पक्ष के बयान भी लेने के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह विवाद मुख्य रूप से शराब के लिए पैसों की मांग को लेकर हुआ, और दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने पर हिंसा भड़क गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपी पक्षों की पहचान कर कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!