खबर
Top News

पढ़ाई के लिए किस विधायक ने छोड़ी सुविधाएं: इनको लिखा पत्र, बोले- वेतन नहीं लूंगा, जनसेवा जारी रहेगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
पढ़ाई के लिए किस विधायक ने छोड़ी सुविधाएं

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन और भत्ता अस्थायी रूप से नहीं लेने का निर्णय लिया है।

वे भोपाल स्थित नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) से नियमित एलएलएम की पढ़ाई करेंगे। इस संबंध में विधायक डोडियार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक उनके वेतन और भत्तों का भुगतान अस्थायी रूप से स्थगित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि संसदीय कार्य मंत्री, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री, मुख्य सचिव और विधानसभा के प्रमुख सचिव को भी भेजी है।

पढ़ाई के दौरान नहीं लेंगे वेतन
अपने पत्र में कमलेश्वर डोडियार ने कहा है कि वे 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक एनएलआईयू में एक वर्षीय नियमित एलएलएम पाठ्यक्रम करेंगे। इस दौरान कक्षाओं और परीक्षाओं में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने स्वेच्छा से विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन और भत्ता नहीं लेने का निर्णय किया है। उन्होंने लिखा कि जब वे नियमित रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे होंगे, तब जनता के टैक्स के पैसे से मिलने वाला वेतन लेना उचित नहीं समझते।

विधानसभा सत्र और क्षेत्र का काम जारी रहेगा
डोडियार ने स्पष्ट किया कि पढ़ाई के बावजूद वे अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी तरह निर्वहन करेंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया और विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हुए वे विधानसभा के सभी सत्रों में प्राथमिकता से शामिल होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने निजी खर्च पर सैलाना विधानसभा क्षेत्र का नियमित दौरा करेंगे, जनसुनवाई करेंगे और आवश्यक शासकीय कार्यक्रमों में भी भाग
लेते रहेंगे।

संघर्षों से तय किया राजनीति का सफर
कमलेश्वर डोडियार एक साधारण आदिवासी परिवार से आते हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रतलाम जिले की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों को हराया था। वे मध्य प्रदेश विधानसभा में बीएपी के एकमात्र विधायक हैं।

विधायक बनने से पहले डोडियार कच्चे मकान में रहते थे और मजदूरी करते हुए एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। अब विधायक रहते हुए एलएलएम की पढ़ाई के लिए वेतन-भत्ता छोड़ने का उनका फैसला प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार

कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

4 minutes ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

10 minutes ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

24 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

28 minutes ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

35 minutes ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

40 minutes ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

43 minutes ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 1 hour ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 1 hour ago
स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
Top News

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

about 1 hour ago
औचक निरीक्षण
Top News

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस
Top News

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

about 1 hour ago
क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी
Top News

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

about 1 hour ago
गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा
Top News

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

about 1 hour ago
सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर
Top News

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

about 2 hours ago
‘लेडी अघोरी’ के  पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए
Top News

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’
Top News

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

about 2 hours ago
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

about 2 hours ago
महिला को पीटा, गाल पर काटा
Top News

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

about 2 hours ago
सीआईएसएफ-डीएफआई में करार
Top News

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!