किस चर्चित संत की फैमिली कोर्ट में पेशी: इस शहर की पुलिस कड़ी सुरक्षा में लेकर आई; महिला ने प्रति माह 50 हजार रुपये क्यों मांगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को सोमवार को इंदौर फैमिली कोर्ट में पेश किया गया। उनकी पत्नी जानकी हरपलानी द्वारा दायर तलाक और भरण-पोषण प्रकरण में करीब एक घंटे तक सुनवाई हुई।
50 हजार रुपये भरण-पोषण की मांग
जानकी ने कोर्ट में तलाक के साथ प्रति माह 50 हजार रुपये भरण-पोषण की मांग की है। इसी मामले में पेशी के लिए गुजरात पुलिस नारायण साईं को सूरत जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर लेकर पहुंची। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी
पेशी के दौरान पुलिस नारायण साईं को सीधे कोर्ट रूम में ले गई और सुनवाई खत्म होते ही तुरंत वापस बाहर निकालकर गुजरात पुलिस के साथ रवाना कर दिया गया। पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।
बाहर जुटे अनुयायी
फैमिली कोर्ट परिसर के बाहर आसाराम के अनुयायियों की भीड़ भी देखने को मिली। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते कोई अव्यवस्था नहीं हुई।
भरण-पोषण का मामला और बकाया राशि
जानकी की याचिका पर वर्ष 2018 में कोर्ट ने नारायण साईं को हर माह 50 हजार रुपये भरण-पोषण देने का आदेश दिया था, लेकिन यह राशि अब तक अदा नहीं की गई। वर्ष 2013 से जेल में होने के कारण यह रकम ब्याज सहित बढ़कर करीब 55 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।
मामले को दोबारा खोलने की अपील
मई 2025 में नारायण साईं के वकील ने इस मामले को दोबारा खोलने (री-ओपन) की अपील की थी। उनका तर्क था कि आदेश के समय उनका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया। इस पर कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर रखा है।
4 साल पहले दायर हुआ था केस
नारायण साईं और जानकी की शादी 1995 में हुई थी। भोपाल निवासी जानकी ने करीब चार साल पहले तलाक का मामला दायर किया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने नारायण साईं को पेश होने के लिए तलब किया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। फिलहाल वह सूरत जेल में सजा काट रहे हैं।
संबंधित समाचार

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!