आपत्तिजनक वीडियो बनाकर क्या धमकी देते थे: पुलिस ने किया ऐसे गिरोह का खुलासा; कितने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
सनावद क्षेत्र में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लोगों को झूठे दुष्कर्म मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलने का आरोप है।
थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के अनुसार, सताजना निवासी एक व्यक्ति ने 6 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 फरवरी को सपना नाम की महिला ने उसे बार-बार फोन कर पद्मावती कॉलोनी स्थित अपने घर बुलाया। वहां सहमति से संबंध बन रहे थे, इसी दौरान अचानक दो युवक और एक अन्य महिला कमरे में आ गए।
वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी
आरोप है कि गिरोह की सदस्य वैजन्ती ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कहकर पीड़ित को डराया। उसने वीडियो वायरल करने, जान से मारने और झूठे दुष्कर्म प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की। भयभीत होकर पीड़ित ने मौके पर 10 हजार रुपये दे दिए।
मुख्य आरोपी हिरासत में
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी वैजन्ती को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने समीर और सावन (निवासी ट्रेचिंग ग्राउंड) सहित दो अन्य महिलाओं के गिरोह में शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से पूछताछ
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि गिरोह ने इसी तरह और भी लोगों को अपना शिकार बनाया होगा, जिनके संबंध में आगे और खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!