चलती ट्रेन में चूहे ने यात्री के साथ क्या किया: दर्द और बुखार से तड़पता रहा; चौंकाने वाली घटना से सुरक्षा और स्वच्छता पर गंभीर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय रेल की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। महोबा से इंदौर आ रही ट्रेन क्रमांक 14116 में एक यात्री के साथ हुई चौंकाने वाली घटना के खुलासे ने सुरक्षा और स्वच्छता पर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।
सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की
पीड़ित यात्री शिवसहाय राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वे 19 अप्रैल 2026 को शाम 7:50 बजे महोबा से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। उनका पीएनआर नंबर 2454377785 था और वे स्लीपर क्लास के एस-4 कोच की सीट संख्या 30 पर यात्रा कर रहे थे।
रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल
यात्री के अनुसार, यात्रा के दौरान कोच में गंदगी इतनी अधिक थी कि उन्हें चूहे ने काट लिया। घटना के बाद उन्हें तेज दर्द और बुखार होने लगा। उन्होंने बार-बार सहायता की मांग की, लेकिन समय पर चिकित्सकीय मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया। अपने संदेश में उन्होंने रेलवे की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया और तत्काल मदद की अपील भी की।
शिकायत दर्ज, लेकिन राहत नहीं
मामले की शिकायत रेलवे सेवा के तहत ‘रेल मदद’ पोर्टल पर दर्ज की गई। रेलवे की ओर से जवाब मिला कि शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। हालांकि, यात्री का कहना है कि उन्हें तुरंत कोई राहत नहीं मिली। इस बीच रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों की चेतावनी
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में संक्रमण का खतरा बहुत अधिक होता है और तत्काल चिकित्सा उपचार आवश्यक होता है।
यात्रियों में डर, जवाबदेही की मांग
घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि ट्रेन में ही इस तरह की घटनाएं होंगी, तो यात्रा कितनी सुरक्षित रह जाएगी। अब सभी की नजर रेलवे की आगे की कार्रवाई पर है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले इंदौर एयरपोर्ट पर भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जब भोपाल के एक इंजीनियर को बेंगलुरु की फ्लाइट का इंतजार करते समय टर्मिनल पर चूहे ने काट लिया था।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!