शहर भाजपा संगठन में आखिर किस बात की जंग: इन पदों पर क्यों अटकी हैं नियुक्तियां; क्या नेताओं के बीच है तालमेल का अभाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले इंदौर भाजपा संगठन में इन दिनों अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रभार वाले इस जिले में स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच तालमेल की कमी के संकेत मिल रहे हैं। इसका असर संगठन और विभिन्न राजनीतिक नियुक्तियों पर भी दिखाई दे रहा है।
भाजपा में लंबे समय से लंबित चल रही कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां अब तक नहीं हो पाई हैं। इनमें इंदौर विकास प्राधिकरण का राजनीतिक बोर्ड, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर निगम एल्डरमैन और विभिन्न सरकारी समितियों में होने वाली नियुक्तियां शामिल हैं।
हाल ही में मध्यप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कई जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किए, लेकिन इंदौर का नाम इसमें शामिल नहीं हुआ। इसी तरह प्रदेश की 16 नगर निगमों में से 13 निगमों में एल्डरमैन की घोषणा हो चुकी है, लेकिन इंदौर में यह प्रक्रिया अब भी लंबित है। आईडीए के राजनीतिक बोर्ड गठन की फाइल भी आगे नहीं बढ़ पाई है।
ताई-भाई की राजनीति के बाद बदला समीकरण
इंदौर भाजपा की राजनीति पहले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (भाई) के प्रभाव वाले गुटों के बीच देखी जाती थी। ताई के सक्रिय राजनीति से दूर होने के बाद समीकरण बदले और कुछ समय तक फैसलों पर विराम की स्थिति रही। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री होने से संगठनात्मक फैसलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
स्थानीय स्तर पर भी गुटों का असर
भाजपा की स्थानीय राजनीति में भी अलग-अलग समीकरण दिखाई दे रहे हैं। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ विधायक गोलू शुक्ला और रमेश मेंदोला की सक्रियता चर्चा में है। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का समर्थन भी कई मौकों पर इस समूह के साथ दिखाई देता है।
दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री बनने के बाद गौरव रणदिवे का राजनीतिक कद बढ़ा है। उनका तालमेल प्रताप करोसिया, विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ और सावन सोनकर के साथ बताया जा रहा है। यह समूह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के करीबी नेताओं में भी माना जाता है।
इसके अलावा विधायक उषा ठाकुर और विधायक मनोज पटेल की अपनी अलग राजनीतिक सक्रियता है। विधायक मधु वर्मा और विधायक महेंद्र हार्डिया सभी पक्षों से संतुलन बनाए रखने वाली राजनीति करते नजर आते हैं। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पकड़ बनाए हुए हैं।
नियुक्तियों पर सबकी नजर
भाजपा नेताओं के बीच चल रहे इन समीकरणों का असर अब नियुक्तियों पर भी दिखाई दे रहा है। हर गुट अपने समर्थकों को महत्वपूर्ण पदों पर स्थान दिलाने की कोशिश में है। नगर अध्यक्ष पद पर मंत्री समर्थक खेमे की पसंद को सफलता मिलने की चर्चा रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भी नामों को लेकर सहमति बनाने में समय लगा।
IDA बोर्ड और युवा मोर्चा की नियुक्तियां सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, क्योंकि इनसे यह संकेत मिलेगा कि संगठन में किस नेता का प्रभाव कितना मजबूत है। फिलहाल भाजपा संगठन के सामने चुनौती सभी गुटों को साथ लेकर चलने और संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां करने की है। इंदौर की राजनीति में आने वाले दिनों में होने वाले ये फैसले स्थानीय भाजपा की दिशा और शक्ति संतुलन को स्पष्ट कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!