केयर टेकर ने जूस में क्या पिला दिया: बुजुर्ग को बेहोश कर लाखों के जेवरात लेकर फरार; एजेंसी पर भी संदेह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित गुमाश्ता नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक केयरटेकर ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया, जबकि उसे काम पर आए महज दो दिन ही हुए थे।
जूस में नशा मिलाकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, गुमाश्ता नगर निवासी करीब 75 वर्षीय ओमप्रकाश मूंगड़ बीमार होने के कारण घर पर ही आराम कर रहे थे। उनकी देखरेख के लिए परिवार ने एक एजेंसी के माध्यम से अस्थायी केयरटेकर की व्यवस्था की थी।एजेंसी संचालक उमराव सिंह द्वारा यश नामक युवक को केयरटेकर के रूप में भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ नशीले पाउडर के पैकेट लेकर आया था। रविवार शाम करीब 4:30 बजे उसने जूस और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बुजुर्ग ओमप्रकाश और पुराने केयरटेकर दिलीप सिंह को पिला दिया, जिससे दोनों बेसुध हो गए।
20 से 25 लाख के जेवरात लेकर फरार
दोनों के बेहोश होते ही आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और बुजुर्ग के गले से सोने की चेन और हाथ से ब्रेसलेट निकालकर फरार हो गया। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद रात करीब 7:45 बजे आरोपी को घर से निकलते हुए सीसीटीवी में देखा गया। फुटेज में वह गुमाश्ता नगर से स्कीम नंबर 71 रिंग रोड की ओर जाते हुए नजर आया, जहां कुछ दूरी पर वह भागते हुए भी दिखाई दिया।
फर्जी पहचान और एजेंसी पर सवाल
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जो आधार कार्ड दिया था, वह फर्जी हो सकता है। वहीं, जिस “ज्योति हेल्थ केयर” एजेंसी के माध्यम से उसे भेजा गया था, उसकी लोकेशन भी संदिग्ध पाई गई है। घटना के बाद जब परिजनों ने एजेंसी संचालक उमराव सिंह से संपर्क किया, तो पहले उन्होंने मौके पर आने की बात कही, लेकिन बाद में फोन बंद कर लिया। एजेंसी से जुड़े एक अन्य व्यक्ति गोविंद पाटीदार की लोकेशन भी लगातार बदलती रही, जिससे संदेह और गहरा गया है।
गैंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है। फारेंसिक टीम ने मौके से नशीला पाउडर, बैग और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार, संबंधित एजेंसी से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ पहले भी अन्य थानों में मामले दर्ज हैं।
पुलिस का एक्शन
द्वारकापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसके पुराने कार्यस्थलों की भी जानकारी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पहले भी कहीं इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!