बंधक बनाकर दो बहनों के साथ क्या किया: किसने दी जान से मारने की धमकी; साथियों के हवाले क्यों कर दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले में दो बहनों के साथ गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर अपने साथियों के हवाले कर दिया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िताओं को धमकाया भी गया।
विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
मामला नामली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
कार्यक्रम से लौटते समय बहलाकर ले गया आरोपी
पीड़िता (15 वर्ष) के अनुसार, वह अपनी चचेरी बहन के साथ एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 9:30 बजे दोनों घर के बाहर थीं, तभी आरोपी राजवीर कुमावत वहां बाइक से पहुंचा।
बाइक पर बैठाकर ले गया
उसने बातचीत के बहाने दोनों को साथ चलने के लिए कहा और उन्हें बाइक पर बैठाकर एक अगरबत्ती फैक्ट्री परिसर में ले गया, जहां उसके दो साथी पहले से मौजूद थे।
फैक्ट्री में बंद कर अलग-अलग कमरों में वारदात
पीड़िता के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर में पहुंचने के बाद आरोपी उन्हें अंदर छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर चला गया। इसके बाद दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे वे डर गईं।
दूसरी जगह ले जाकर फिर किया अपराध
पीड़िताओं के अनुसार, पहली घटना के बाद उन्हें बाइक से एक अन्य स्थान (घर) ले जाया गया, जहां आरोपियों ने दोबारा उनके साथ दुष्कर्म किया।
डर के कारण तुरंत नहीं बता पाईं, बाद में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद दोनों बहनें वापस रिश्तेदार के यहां पहुंच गईं, लेकिन डर और धमकी के कारण उन्होंने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन उन्होंने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उन्हें थाने लेकर पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, तीनों आरोपी फरार
पुलिस ने राजवीर कुमावत, सुमित जाट और पवन जाट के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जांच के लिए एसडीओपी किशोर पाटनवाला और नामली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल नौगावां-पल्दूना रोड स्थित फैक्ट्री बताई जा रही है।
फैक्ट्री संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस फैक्ट्री परिसर में घटना हुई, उसके संचालक की कोई भूमिका या लापरवाही तो नहीं रही। तीनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
संवेदनशील मामला, सख्त कार्रवाई की तैयारी
पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!