ससुराल जाकर पत्नी को पीटा: कार चढ़ाने की कोशिश; साले व सास से भी मारपीट, ससुर की बाइक को कार से टक्कर मारकर भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। पत्नी के मायके पहुंचे पति ने पहले जमकर हंगामा किया, फिर पत्नी, उसके भाई और सास से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी ने जाते-जाते तेज रफ्तार से कार दौड़ाकर ससुर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता शिवानीसिंह चौहान ने शिकायत में बताया कि पति श्यामसिंह चौहान आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद और मारपीट करता था। लगातार हो रहे झगड़ों से परेशान होकर वह दो-तीन दिन पहले पिता सुनीलसिंह चौहान के वैभव नगर स्थित घर आकर रहने लगी।
12 जुलाई को श्याम सिंह अचानक आया और हंगामा करने लगा। इस पर भाई अभिषेकसिंह चौहान ने उसे शांत रहने और समझदारी से बात करने की सलाह दी तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर पत्नी और उसके भाई को घूंसों से पीटा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई सास ललिता सिंह से भी हाथापाई की। इसके बाद उसने पूरे परिवार को धमकाते हुए कहा कि यदि पत्नी उसके साथ घर नहीं लौटी तो सभी को जान से खत्म कर देगा।
इसी दौरान सूचना मिलने पर ससुर सुनील सिंह आए तो आरोपी ने वहां से निकलते समय अपनी स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे सुनील सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनके बाएं घुटने में चोट आई।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2) , 125(ए) , 281 , 296 (ए) और 351 (2) का केस दर्ज किया। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!