खबर
Top News

बांके बिहारी मंदिर के गर्भगृह में शादी: 'इन्फ्लुएंसर कपल' के विवाह ने खड़े किए सवाल; गहराया विवाद, वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अप्रैल 2026, 2:40 pm
शेयर करें:
बांके बिहारी मंदिर के गर्भगृह में शादी

खुलासा फर्स्ट, मथुरा।
मथुरा का विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा गया है कि एक इन्फ्लुएंसर कपल मंदिर के अति-संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्र जगमोहन में शादी की रस्में निभा रहा है। इस घटना ने मंदिर की मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वरमाला और अंगूठी पहनाई
वीडियो में कपल को वरमाला और अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है, जबकि आम श्रद्धालु यहां प्रवेश नहीं कर सकते। भक्तों का कहना है कि जहां आम लोगों को सर्दी में भी ठाकुर जी की झलक पाने के लिए लंबी कतार में घंटों इंतजार करना पड़ता है, वहीं कुछ विशेष लोगों के लिए नियमों की अनदेखी की गई।

मामले की जांच की मांग
हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा, "यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर व्यवस्था को प्रभावित करने के लिए यहां आते हैं। माला डालने का कार्यक्रम पहले से सुनियोजित था और इसकी जांच होनी चाहिए।"

श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। भक्तों का आरोप है कि प्रशासन और सेवायतों की मिलीभगत के बिना यह बड़ा उल्लंघन संभव नहीं था। लोग इसे आस्था के साथ खिलवाड़ और मंदिर परंपराओं का अपमान मान रहे हैं।

सेवायत की सफाई
वीडियो में दिख रहे सेवायत बच्चू गोस्वामी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि शादी की रस्में मंदिर के गर्भगृह में हो रही हैं। उनके अनुसार, कपल ने केवल पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसे उन्होंने सामान्य प्रक्रिया मानकर स्वीकार किया।

सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल ले जाने और निजी आयोजनों की अनुमति मिलने ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालु पूछ रहे हैं कि जब पूरे मंदिर में सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, तो जगमोहन जैसे संवेदनशील क्षेत्र में कैसे लंबे समय तक वीडियोग्राफी और रस्में संपन्न हो सकीं।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 16 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 16 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 17 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 17 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 17 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 18 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 18 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 18 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 18 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 18 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 19 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 19 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 19 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 19 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 19 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 19 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 19 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 20 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!