खबर
Top News

अधिकांश हिस्सों में मौसम ने करवट ली: इतने जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, इतनी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 11:09 am
शेयर करें:
अधिकांश हिस्सों में मौसम ने करवट ली

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है और तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 52 जिलों में तेज हवाएं चलने और बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार वर्तमान में मध्यप्रदेश के ऊपर तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है और प्रदेशभर में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि झाबुआ, आलीराजपुर और रतलाम जिले अपेक्षाकृत राहत की स्थिति में रह सकते हैं।

तापमान में आई गिरावट, श्योपुर सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेशभर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी भी श्योपुर से अधिक गर्म रहा। श्योपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में तापमान 34.2 डिग्री रहा।

गुना में 35.4 डिग्री, सिवनी में 36 डिग्री, रतलाम में 36.2 डिग्री, राजगढ़ में 36.4 डिग्री और बैतूल में 36.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं खरगोन, खंडवा, नरसिंहपुर, खजुराहो और छिंदवाड़ा में पारा 40 डिग्री के पार रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल का तापमान 35.5 डिग्री, इंदौर 35.1 डिग्री, उज्जैन 35 डिग्री, ग्वालियर 37.9 डिग्री और जबलपुर 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल में शाम को चली तेज आंधी
राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ की शाखाएं टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी खबरें सामने आईं।

इस बार देरी से आ सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्य तिथि से लगभग 5 से 7 दिन देरी से हो सकती है। प्रदेश में मानसून आमतौर पर 15 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच आने की संभावना जताई जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार केरल में मानसून 4 जून को पहुंच चुका है। सामान्यत: केरल पहुंचने के लगभग 15 दिन बाद मानसून मध्यप्रदेश में प्रवेश करता है। इसी आधार पर इस बार मानसून की संभावित तारीख 20 जून के बाद मानी जा रही है।

नौतपा में भी बारिश का रिकॉर्ड
राजधानी भोपाल में नौतपा के दौरान बारिश होना कोई नई बात नहीं है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 14 वर्षों में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की गई है, जबकि दो बार हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इस बार भी नौतपा की शुरुआत में ही बारिश दर्ज की गई और इसके बाद लगातार मौसम में बदलाव बना हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

संबंधित समाचार

डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

7 minutes ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

9 minutes ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

26 minutes ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

26 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

39 minutes ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 1 hour ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 1 hour ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 1 hour ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 2 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 2 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 2 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 2 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 3 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 3 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 3 hours ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!