खबर
Top News

MP में बदला मौसम का मिजाज: अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 11:59 am
शेयर करें:
MP में बदला मौसम का मिजाज

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट है।

24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना
इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण नदी-नालों के उफान और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीणा ने गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर शैक्षणिक और विभागीय कार्य करने होंगे।

डबरा में मकान की छत गिरी, मां-बेटे की मौत
लगातार बारिश के बीच बुधवार रात डबरा के जंगीपुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश के दौरान दो मंजिला कच्चे मकान की छत अचानक ढह गई। हादसे के वक्त परिवार के पांच सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे और मलबे में दब गए।

हादसे में सीमा (33) और उनके 2 वर्षीय बेटे आदित्य उर्फ गुन्नू की मौत हो गई। वहीं सीमा के पति जागेंद्र (38) और उनकी दोनों बेटियां वैशाली (5) और रागनी (8) गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहत एवं बचाव टीम ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।

इन जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, पांढुर्णा और बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

4 सितंबर से पश्चिमी MP में बढ़ेगा असर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 4 सितंबर से बारिश का सिस्टम प्रदेश के पश्चिमी हिस्से की ओर आगे बढ़ेगा। इसका प्रभाव भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और चंबल संभाग में ज्यादा देखने को मिल सकता है।

इस दौरान भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि इंदौर में बहुत तेज बारिश की संभावना कम बताई गई है। 5 सितंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश जोर पकड़ सकती है। इसके बाद 6 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में सिस्टम का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

बांधों में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर जलाशयों पर भी दिखाई दे रहा है। अधिकांश बांधों में पानी का स्तर करीब 70 प्रतिशत तक पहुंच गया है। कई बांधों के गेट भी पानी की आवक बढ़ने के बाद खोले गए हैं।

हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग के कुछ बांधों में अभी अपेक्षाकृत कम पानी है। भोपाल के बड़ा तालाब का जलस्तर बढ़कर 1666.50 फीट पहुंच गया है। अब यह फुल टैंक लेवल से महज 0.30 फीट नीचे है।

बड़ा तालाब पूरी तरह भरने के बाद भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं। यहां से छोड़ा गया पानी कलियासोत डैम में पहुंचेगा, जिससे वहां भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

MP में अब तक 28.1 इंच बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 714.2 मिमी यानी 28.1 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक प्रदेश में करीब 799.9 मिमी यानी 31.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी।

इस लिहाज से प्रदेश में अब भी करीब 3.4 इंच कम बारिश हुई है। कुल मिलाकर सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम है, जबकि पश्चिमी हिस्से में यह कमी करीब 17 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया
Top News

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

18 minutes ago
शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

27 minutes ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

31 minutes ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

33 minutes ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

40 minutes ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

40 minutes ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

about 1 hour ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

about 1 hour ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

about 1 hour ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

about 1 hour ago
एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ
Top News

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

about 1 hour ago
बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर
Top News

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

about 1 hour ago
कण-कण हुआ मैयामयी
Top News

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

about 1 hour ago
शहर ने फिर दिखाई दिलदारी
Top News

शहर ने फिर दिखाई दिलदारी:मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश

about 2 hours ago
चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब
Top News

चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब:फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं; भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर अटकलें

about 2 hours ago
चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार
Top News

चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार:ब्रिज के पास दिया चकमा; पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए

about 2 hours ago
त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान
Top News

त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान:इतने बदमाशों पर कार्रवाई; चारों जोन में एक साथ सघन जांच और गश्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत:इतने लोग हुए घायल; गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे, पूजा कमेटी के सचिव-उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!