खबर
Top News

एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज: आज इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट; एक्टिव हुआ नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 11:24 am
शेयर करें:
एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल, इंदौर समेत 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 जुलाई से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश का मजबूत दौर बना रह सकता है।

वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी
शुक्रवार को करीब 9 दिन बाद उमरिया, डिंडौरी और बालाघाट सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी भोपाल में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी।

भारी बारिश की संभावना
अगले 24 घंटे के दौरान डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, देवास, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सागर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

प्रदेश में फिलहाल 15 प्रतिशत कम बारिश हुई
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 247 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत 291 मिमी होना चाहिए था। यानी प्रदेश में फिलहाल 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी 26 प्रतिशत, जबकि पश्चिमी हिस्से में 5 प्रतिशत दर्ज की गई है।

अच्छी बारिश होने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वर्तमान मौसम प्रणाली लगातार सक्रिय रही तो जुलाई के शेष दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

संबंधित समाचार

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

4 minutes ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

18 minutes ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

36 minutes ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 1 hour ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 1 hour ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 1 hour ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 2 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 2 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 2 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 2 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 3 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 3 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 3 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 3 hours ago
गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क
Top News

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

about 3 hours ago
कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र
Top News

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

about 3 hours ago
NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!