एमपी में मौसम का डबल अटैक: इन जिलों के लिए ओले-बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। ओले, तेज आंधी और बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से शनिवार को कई जिलों में कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिला। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और पांढुर्णा में अगले 24 घंटे में मौसम बदला रहेगा।
कहीं ओले, कहीं तेज बारिश
शनिवार को बैतूल, श्योपुर और मुरैना में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। वहीं भोपाल, सीहोर, विदिशा, रतलाम और रायसेन समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश और आंधी चली।
50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में आंधी की गति 50-60 किमी/घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।
10-11 अप्रैल तक असर रहेगा
7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसके चलते 10-11 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं आंधी तो कहीं बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी का असर बढ़ेगा।
अंतिम सप्ताह में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर, धार, खरगोन, बड़वानी और खजुराहो जैसे इलाकों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
फसलों को नुकसान
फरवरी और मार्च में लगातार बदले मौसम के कारण पहले ही फसलों को नुकसान हुआ है। ओले और बारिश से गेहूं, पपीता और केले की फसल प्रभावित हुई थी। अब फिर से मौसम खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!