प्री-मानसून से बदला मौसम: 45 जिलों में आज भी अलर्ट; चलेगी तेज आंधी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। भोपाल में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी के चलते करीब 80 पेड़ और बड़ी शाखाएं सड़कों पर गिर गईं, जिससे कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।
रपटे को पार करते समय कार बही
वहीं देवास जिले में उफनते रपटे को पार करते समय एक कार बह गई, हालांकि उसमें सवार चारों लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। झाबुआ, धार, पीथमपुर, रतलाम सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 45 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर और दमोह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मालवा, निमाड़, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल अंचल के अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहेगा।
आंधी-बारिश से लुढ़का तापमान
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। रतलाम में सबसे अधिक डेढ़ इंच बारिश हुई, जबकि भोपाल में लगभग पौन इंच और इंदौर-श्योपुर में आधा इंच से अधिक पानी गिरा। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है।
इंदौर में एक ही रात में 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में तापमान 20.2 डिग्री, जबकि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रानी कमलापति स्टेशन पर उड़ा लोहे का फ्रेम
भोपाल में तेज आंधी के दौरान रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में लगा एक बड़ा लोहे का फ्रेम उखड़कर उड़ गया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
20 जून के बाद प्रदेश में मानसून की एंट्री संभव
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मध्य प्रदेश में मानसून सामान्य तिथि से 5 से 7 दिन देरी से पहुंच सकता है। प्रदेश में मानसून की औसत प्रवेश तिथि 15 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार इसके 20 से 22 जून के बीच आने की संभावना है। केरल में मानसून 4 जून को पहुंच चुका है और सामान्यतः वहां पहुंचने के लगभग 15 दिन बाद यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करता है।
मई में गर्मी भी रिकॉर्ड, बारिश भी सामान्य से 56% ज्यादा
मई महीने में प्रदेश ने भीषण गर्मी और असामान्य बारिश दोनों का अनुभव किया। खजुराहो में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं पूरे महीने में औसत से 56 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मई में जहां सामान्यतः 18 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार करीब 28 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
अगले चार दिन मौसम रहेगा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने जैसी घटनाओं को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
संबंधित समाचार

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!