‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें’ अभियान: अब तक इतने हेलमेट वितरित; सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का नवाचार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें’ पहल के तहत अब तक हजारों वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं।
पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निरंतर अभियान
इंदौर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान शहरभर में प्रभावी रूप से संचालित हो रहा है।
अभियान का 26 वां चरण
आज पलासिया चौराहे पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें’ अभियान का 26वां चरण आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वाहन चालकों को हेलमेट वितरित
अभियान के तहत उन दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, जिनके पास वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ पहले चालान की कार्रवाई की गई, इसके बाद उन्हें सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी प्रदान किए गए।
स्वेच्छा से हेलमेट पहनकर वाहन चालन
इस दौरान कई ऐसे जिम्मेदार वाहन चालक भी सामने आए, जो स्वेच्छा से हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भी दिए।
26 जागरूकता कार्यक्रम
अब तक इस अभियान के तहत 26 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 3950 से अधिक हेलमेट जरूरतमंदों को वितरित किए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि लोग सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता को समझें और अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे
इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग हेलमेट के उपयोग को अपनी आदत बना सकें और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!