शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन के लिए इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने विजयादशमी अथवा दशहरे के शुभ अवसर पर इंदौर में डीआरपी लाइन पर आयोजित शस्त्रपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दशहरे का विशेष महत्व है। मां जगदंबा महिषामर्दिनी ने महिषासुर का वध कर विजय और आनंद का संदेश दिया, वहीं भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की। दोनों प्रसंग बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।
शस्त्र और शास्त्र हमारी संस्कृति की पहचान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म में शस्त्रों पर तिलक लगाकर उनका पूजन करने और उन्हें धारण करने की परंपरा रही है। शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और विजय के आदर्शों को याद करने का अवसर भी है। सभी लोगों को इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए।
त्योहारों की परंपराओं को फिर से प्रतिष्ठित करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि समाज द्वारा मनाए जाने वाले त्योहारों की महानता और उनसे जुड़ी परंपराओं को पुनः प्रतिष्ठित किया जाएगा। सरकार समाज के साथ मिलकर इन पर्वों को मनाएगी, ताकि सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसी पहल के तहत दशहरे पर वे स्वयं और प्रदेश के मंत्री अलग-अलग स्थानों पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
मां अहिल्या की नगरी में शस्त्र पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे मां अहिल्या की नगरी इंदौर में शस्त्र पूजन करने आए हैं। उन्होंने दशहरे के अवसर पर लोगों से त्योहार को पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने अंत में एक बार फिर मध्यप्रदेश सहित देशभर के नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
संबंधित समाचार

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!