खबर
Top News

किसान के बेटे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे: मुझे रद्दी और दो कौड़ी का कहा गया; मुख्यमंत्री के बयान पर पटवारी का पलटवार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 9:33 pm
शेयर करें:
किसान के बेटे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के हालिया बयान पर तीखी और भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया और कहा कि राजनीतिक असहमति के बावजूद सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

पटवारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें रद्दी और दो कौड़ी का कहा तथा अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उन्हें इस तरह संबोधित किया जाता है, तो क्या एक किसान के बेटे का सम्मान भी इसी नजर से देखा जा रहा है।

अटल जी का दिया उदाहरण
अपने पोस्ट में पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनावी हार-जीत लोकतंत्र का सामान्य हिस्सा है। उन्होंने लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बड़े नेता भी चुनाव हार चुके हैं, लेकिन इससे किसी व्यक्ति का सम्मान कम नहीं होता।

2028 में बदलाव का दावा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2028 में मध्यप्रदेश में किसानों, युवाओं और आम जनता की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से मुक्त शासन चाहती है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

पोस्ट के अंत में पटवारी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी परिस्थिति में अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप अपनी बात रखते रहेंगे।

राजनीतिक बयानबाजी तेज
मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बीच बयानबाजी के इस नए दौर ने प्रदेश की राजनीति को और गर्मा दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार तेज होता दिखाई दे रहा है।

संबंधित समाचार

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

17 minutes ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

18 minutes ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

20 minutes ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

25 minutes ago
‘राज’ के लिए ‘अराजकता’
Top News

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

31 minutes ago
सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले
Top News

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

38 minutes ago
NPCI का बड़ा फैसला
Top News

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

44 minutes ago
डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

about 1 hour ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

about 1 hour ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 2 hours ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

about 2 hours ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 2 hours ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 2 hours ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 3 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 3 hours ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 3 hours ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!