नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी: दूषित जलापूर्ति से बढ़ा बीमारी का खतरा; नगर निगम की पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
शहर की पेयजल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। भरहुत नगर, धवारी सहित कई इलाकों में घरों के नलों से कीड़ों वाला दूषित पानी आने की शिकायतें सामने आई हैं। इससे डायरिया, टाइफाइड, पीलिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
निजी जल स्रोत नहीं, तो संकट और गहरा
जिन परिवारों के पास निजी बोरवेल या अन्य वैकल्पिक जल स्रोत नहीं हैं, वे पूरी तरह नगर निगम की जलापूर्ति पर निर्भर हैं। ऐसे में गंदा पानी मिलने से उन्हें पीने के सुरक्षित पानी के लिए बाजार या दूसरे स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।
SCADA प्रोजेक्ट पर भी उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से लागू किए गए SCADA प्रोजेक्ट के बावजूद शहर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो शहर में जलजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है।
पार्षद बोले- एक साल से कर रहे शिकायत
क्षेत्रीय पार्षद पंकज कुशवाहा ने बताया कि दूषित पानी की समस्या पिछले करीब एक वर्ष से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार नगर निगम आयुक्त और महापौर को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था की तकनीकी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की।
महापौर ने बताई वजह
महापौर योगेश ताम्रकार ने बताया कि एनीकेट में पानी की कमी के कारण फिल्टर प्लांट में पानी की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। पानी को शुद्ध करने के लिए एलम (फिटकरी) की मात्रा बढ़ानी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद निर्धारित गुणवत्ता का पानी उपलब्ध नहीं हो सका।
उन्होंने कहा कि अब बाणसागर का पानी एनीकेट तक पहुंच गया है और हाल की बारिश से जलस्तर में भी सुधार हुआ है। नगर निगम का दावा है कि अगले एक-दो दिनों में शहर में स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह दी है कि पानी को उबालकर या फिल्टर करने के बाद ही उपयोग करें। यदि नलों के पानी में कीड़े, बदबू या गंदगी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!