खबर
Top News

पहली बारिश में ही प्लेटफॉर्म के शेड से गिरने लगा पानी: 11.74 करोड़ की लागत से बना; 3 दिन पहले प्रधानमंत्री ने किया था वर्चुअली लोकार्पण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 11:39 am
शेयर करें:
पहली बारिश में ही प्लेटफॉर्म के शेड से गिरने लगा पानी

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से विकसित किए गए हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किए जाने के महज तीन दिन बाद रविवार को हुई बारिश में प्लेटफॉर्म की छत कई स्थानों से टपकने लगी।

शेड से कई जगहों पर पानी झरने की तरह गिरता रहा
करीब दो घंटे तक हुई बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म पर बने शेड से कई जगहों पर पानी झरने की तरह गिरता रहा। इससे यात्रियों को भीगने से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें स्टेशन परिसर में छत से गिरता पानी साफ दिखाई दे रहा है।

अधिकारियों ने भी किया था स्टेशन का निरीक्षण
गौरतलब है कि 11.74 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। 17 जुलाई को हुए लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे थे। कार्यक्रम से पहले रेलवे और झांसी मंडल के अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण भी किया था।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है स्टेशन
लोकार्पण के दौरान रेलवे की ओर से बताया गया था कि स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें नया प्रवेश द्वार, पार्किंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, डिजिटल सूचना प्रणाली और स्थानीय कला-संस्कृति पर आधारित सजावट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

गुणवत्ता पर उठे सवाल
हालांकि पहली ही बारिश में छत से पानी टपकने की घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शुरुआती बारिश में ही यह स्थिति है तो भारी बारिश के दौरान यात्रियों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और यदि कहीं लापरवाही पाई जाए तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सभी की नजर रेलवे प्रशासन पर है कि इस खामी को कितनी जल्दी दूर किया जाता है।

लंबे समय से रहा है अहम केंद्र
उल्लेखनीय है कि हरपालपुर रेलवे स्टेशन का निर्माण ब्रिटिश काल में 1889 में हुआ था। यह झांसी-मानिकपुर रेलखंड का महत्वपूर्ण स्टेशन है और छतरपुर, टीकमगढ़ तथा महोबा क्षेत्र के यात्रियों एवं कृषि व्यापार के लिए लंबे समय से अहम केंद्र रहा है।

संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

8 minutes ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

8 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

21 minutes ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

27 minutes ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

36 minutes ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

40 minutes ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

44 minutes ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 1 hour ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 1 hour ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 2 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 2 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 2 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 3 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 3 hours ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 3 hours ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 3 hours ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!