वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उन्नाव।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। आरोप है कि महिला ने सिलबट्टे से पति के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद प्रेमी की मदद से शव को एक बड़े बक्से में भरकर करीब 15 किलोमीटर दूर हाईवे की सर्विस लेन पर फेंक दिया गया।
सड़क किनारे लावारिस बक्सा मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले का खुलासा किया। पुलिस ने महिला, उसके कथित प्रेमी, एक यू-ट्यूबर और लोडर चालक को हिरासत में लिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
आठ साल से साथ रह रही थी महिला
पुलिस के अनुसार, गंगाघाट क्षेत्र के भातूफार्म निवासी 28 वर्षीय सोनू सविता मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। वह पिछले आठ साल से नेहा नाम की महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा था। बताया गया है कि नेहा अपने पहले पति को छोड़कर सोनू के साथ रहने लगी थी। कुछ समय पहले महिला की एक अन्य युवक से नजदीकियां बढ़ गईं। इसी बात को लेकर सोनू और नेहा के बीच अक्सर विवाद होने लगा था।
सिलबट्टे से सिर पर वार कर हत्या करने का आरोप
आरोप है कि मंगलवार दोपहर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोनू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके बाद सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बड़े बक्से में रखा गया और उसके ऊपर कंबल व अन्य सामान रख दिया गया, ताकि किसी को संदेह न हो।
यू-ट्यूबर और लोडर चालक की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला ने शुक्लागंज के एक यू-ट्यूबर को बुलाया और शव को ठिकाने लगाने में मदद मांगी। आरोप है कि यू-ट्यूबर ने एक लोडर की व्यवस्था कराई। बक्से को ललऊखेड़ा तक ले जाने के लिए 1,200 रुपये में वाहन तय किया गया। इसके बाद दो मजदूरों की मदद से बक्से को लोडर में रखा गया और घटनास्थल तक पहुंचाया गया।
हाईवे किनारे बक्सा मिलने से मचा हड़कंप
आरोपित बक्से को उन्नाव-लालगंज हाईवे की सर्विस लेन पर ललऊखेड़ा चौकी से करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे छोड़कर चले गए। मंगलवार रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर लावारिस बक्से पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्से की जांच की तो उसमें युवक का शव मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने खोला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान बक्सा ले जाने वाले लोडर का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों तक पहुंचकर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने महिला, उसके कथित प्रेमी, यू-ट्यूबर और लोडर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बक्सा लोड कराने में शामिल मजदूरों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के अनुसार, आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और वारदात में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
संबंधित समाचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

मास्टर प्लान का विरोध:66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा

भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप:इस कांग्रेस नेता का नाम आया सामने; नाराज कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे

तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी:दशहरा मनाने निकले थे बच्चे; कुएं में मिले शव, ग्रामीणों ने जताई नरबलि की आशंका

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थर बरसाए-लाठी से पीटा; SI की वर्दी फाड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक:मचा हंगामा; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से:1 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा; राहुल गांधी के बयानों और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी

वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल:2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख में खरीदा; एसीएस ने पुराने वीडियो में खोली पोल

वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही:सिर के बल लटककर लगाता रहा खर्राटे; खाकी वर्दी की मर्यादा पर सवाल

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश:मुख्यमंत्री बोले-हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी की तय होगी जवाबदेही, दीपावली और त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुप्रिया पटेल के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुए शामिल

भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल:मंच पर उड़ाए रुपए; वीडियो की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!