वीडियो देखिये, महिला से बस कर्मचारी ने की छेड़छाड़: यात्रियों ने जमकर पीटा; अभद्र व्यवहार का भी आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हरिद्वार से इंदौर लौट रही एक बस में महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बस के एक कर्मचारी ने कई महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के विरोध में मंदसौर जिले के गरोठ में बस रुकने पर महिलाओं ने कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी।
हरिद्वार से इंदौर लौट रही थी बस
जानकारी के अनुसार, देवराज ट्रेवल्स की बस (क्रमांक एमपी 44 जेडए 5555), जो शाजापुर में पंजीकृत है और इंदौर से संचालित होती है, गुरुवार शाम करीब 6 बजे हरिद्वार से इंदौर के लिए रवाना हुई थी।
बस में सवार यात्रियों के अनुसार, बस शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे इंदौर पहुंचने वाली थी। बस में सवार पत्रकार अजय भावसार ने बताया कि बस चलने के कुछ समय बाद एक कर्मचारी ने यात्रियों के टिकट चेक किए। इसके बाद उसने महिला यात्रियों से अभद्रता शुरू कर दी।
तर्पण कर लौट रही महिला से बदसलूकी
बस में सवार एक महिला, जो तीन माह पूर्व दिवंगत हुए अपने पति का हरिद्वार में तर्पण कर लौट रही थी, ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बस में हंगामे की स्थिति बन गई।
अन्य महिलाओं ने भी कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। यात्रियों ने आरोपी कर्मचारी को पकड़ लिया और अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। बस में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
गरोठ में फूटा महिलाओं का गुस्सा
शुक्रवार सुबह जब बस मंदसौर जिले के गरोठ में रुकी, तब महिलाओं ने आपस में बातचीत की। चर्चा के दौरान पता चला कि कर्मचारी ने कई महिलाओं के साथ इसी तरह की हरकत की है।
इसके बाद महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने कर्मचारी की पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं ने आरोपी को थप्पड़ मारे और एक यात्री ने डंडे से भी वार किया। अन्य बस कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। लगभग आधे घंटे तक बस में हंगामा चलता रहा।
इंदौर पहुंचकर कार्रवाई की तैयारी
हंगामे के बाद बस दोबारा इंदौर के लिए रवाना हुई। यात्रियों का कहना है कि इंदौर पहुंचने पर वे आरोपी कर्मचारी को पुलिस के हवाले करेंगे और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। फिलहाल मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!