खबर
Top News

वीडियो देखिये, सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के बाद क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष: समर्थकों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप; कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों में रोष

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 11:34 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के दौरान शनिवार सुबह उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद उनके समर्थकों ने पुलिस पर बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि सुबह करीब सात बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जंतर-मंतर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरन वहां से उठाकर अपने साथ ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और वांगचुक को घसीटते हुए वहां से ले जाया गया।

अभिजीत दीपके ने कहा कि 60 वर्षीय सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए भी पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को यह तक नहीं बताया गया कि वांगचुक को किस स्थान पर ले जाया गया है, जिससे उनके समर्थकों में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है।

दीपके ने आरोप लगाया कि जैसे ही उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी मिली, वह जंतर-मंतर पहुंचने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने कहा सुबह सात बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए यहां से निकला, उसी दौरान पुलिस वहां पहुंची। वे सोनम वांगचुक को गालियां देते हुए घसीटकर ले गए। मुझे जैसे ही इसकी जानकारी मिली, मैं जंतर-मंतर आ रहा था, लेकिन पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। ये पुलिस नहीं, आरएसएस के गुंडे हैं। मैं विदेश से अपने देश वापस आया हूं, क्या मैं कोई अपराधी हूं? मुझे सड़कों पर पीटा गया।

लद्दाख के मुद्दों को लेकर चल रहा है आंदोलन
सोनम वांगचुक पिछले कई वर्षों से लद्दाख के पर्यावरण, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष संरक्षण प्रदान करना, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना शामिल है।

इन्हीं मांगों को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की थी, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से सामाजिक संगठनों और समर्थकों का भी समर्थन मिल रहा था।

समर्थकों ने उठाए सवाल
पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि प्रशासन को किसी प्रकार की कार्रवाई करनी थी, तो उसे कानूनी प्रक्रिया और मानवीय संवेदनाओं का पालन करना चाहिए था। उनका कहना है कि लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे एक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सोनम वांगचुक की वर्तमान स्थिति और उन्हें किस आधार पर हिरासत में लिया गया, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार

CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

12 minutes ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

23 minutes ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

30 minutes ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

34 minutes ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

36 minutes ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

43 minutes ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 1 hour ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

about 1 hour ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

about 1 hour ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

about 1 hour ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 18 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 19 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 20 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 20 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 20 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!