वीडियो देखिये, NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन: कलेक्टर कार्यालय के बाहर पांच छात्रों ने कराया मुंडन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों ने विरोध दर्ज कराने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। प्रदर्शन के दौरान पांच छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर ही अपने सिर का मुंडन कराकर परीक्षा प्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई। रैली और प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक भी शामिल हुए हैं।
इंदौर के टंट्याभील चौराहे पर पिछले 14 दिन से प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट अब बड़े आंदोलन के मूड में आ चुके हैं। स्टूडेंट रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और गेट के सामने सड़क पर बैठ गए।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की।
मुंडन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स से पार्टी से प्रमुख अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल से बात की थी और स्टूडेंट्स के हालचाल भी जाने थे।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!