वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड: मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महोबा।
उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल में आवारा मवेशियों की आवाजाही ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार रात करीब 8 बजे सड़क पर लड़ते हुए दो सांड अस्पताल के मुख्य द्वार से होते हुए सीधे इमरजेंसी वार्ड में घुस गए। अचानक वार्ड में सांडों को देखकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया।
एक सांड को बाहर निकालने के बाद दूसरा वार्ड के भीतर तक पहुंच गया। आखिरकार तीमारदारों और अस्पताल में मौजूद लोगों ने मशक्कत कर दोनों सांडों को बाहर खदेड़ा। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
इमरजेंसी वार्ड में सांड घुसते ही मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात अस्पताल परिसर में अचानक दो सांड लड़ते हुए पहुंचे और मुख्य द्वार से सीधे इमरजेंसी वार्ड में घुस गए। अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा था और उनके परिजन भी मौजूद थे। ऐसे में वार्ड के भीतर सांडों को देखकर लोग घबरा गए। मरीजों और तीमारदारों को डर था कि कहीं सांड किसी पर हमला न कर दें या भागते समय किसी को चोट न पहुंचा दें।
एक सांड को किसी तरह बाहर निकाल दिया गया, लेकिन दूसरा वार्ड के अंदर तक पहुंच गया। इसके बाद मौजूद लोगों ने हिम्मत जुटाई और काफी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को अस्पताल से बाहर खदेड़ा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
तीमारदार ने बताई आंखों देखी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
अस्पताल में मौजूद तीमारदार ब्रजराज सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह अपने भर्ती दोस्त को देखने आए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक सांड इमरजेंसी वार्ड में घुस आया और इधर-उधर भागने लगा। इससे वहां मौजूद लोग डर गए। उन्हें आशंका थी कि सांड के हमले से किसी मरीज या परिजन को गंभीर चोट लग सकती है।
ब्रजराज सिंह के मुताबिक, अस्पताल में मरीजों के परिजन पहले ही इलाज को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में वार्ड के भीतर आवारा सांड का पहुंच जाना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। उन्होंने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी होने के बावजूद इस तरह आवारा पशुओं का वार्ड तक पहुंच जाना गंभीर चिंता का विषय है।
अस्पताल में आवारा पशुओं की आवाजाही से मरीज परेशान
तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों और मवेशियों का घूमना आम समस्या बन गई है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार लोग भी रहते हैं। ऐसे में आवारा पशुओं की मौजूदगी उनके लिए खतरा पैदा कर सकती है।
इस घटना ने अस्पताल परिसर में प्रवेश नियंत्रण, सुरक्षा गार्डों की निगरानी और आवारा पशुओं को रोकने के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत जताई है।
सीएमएस बोले- सड़क पर लड़ते हुए अस्पताल में पहुंचे थे सांड
मामले में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों सांड सड़क पर आपस में लड़ते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच गए थे।
वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने उन्हें बाहर भगा दिया। सीएमएस के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की चोट या नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने सुरक्षा गार्डों को अलर्ट रहने और अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में आवारा पशु अस्पताल परिसर में प्रवेश न कर सकें।
मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इमरजेंसी वार्ड के भीतर सांडों का पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चुनौती को उजागर करता है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन यदि सांड किसी मरीज या तीमारदार पर हमला कर देते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। अब जरूरत इस बात की है कि अस्पताल परिसर में आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
संबंधित समाचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव

मास्टर प्लान का विरोध:66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा

भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप:इस कांग्रेस नेता का नाम आया सामने; नाराज कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे

तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी:दशहरा मनाने निकले थे बच्चे; कुएं में मिले शव, ग्रामीणों ने जताई नरबलि की आशंका

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थर बरसाए-लाठी से पीटा; SI की वर्दी फाड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक:मचा हंगामा; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से:1 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा; राहुल गांधी के बयानों और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी

वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल:2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख में खरीदा; एसीएस ने पुराने वीडियो में खोली पोल

वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही:सिर के बल लटककर लगाता रहा खर्राटे; खाकी वर्दी की मर्यादा पर सवाल

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश:मुख्यमंत्री बोले-हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी की तय होगी जवाबदेही, दीपावली और त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुप्रिया पटेल के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुए शामिल

भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल:मंच पर उड़ाए रुपए; वीडियो की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!