खबर
Top News

वीडियो देखिये, जनरल कोच में सफर कर रहे थे टाइगर श्रॉफ के हमलावर: यात्री बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी; मुंबई पुलिस से मिले इनपुट पर कार्रवाई, प्लेटफॉर्म पर 3 से 4 मिनट में पूरा किया ऑपरेशन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 3:27 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, कोटा।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में फरार तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कोटा पुलिस ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाई।

मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर टीमों को पता चला कि तीनों संदिग्ध जयपुर-पुणे ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में स्टेशन और ट्रेन के आसपास तैनात किए गए। ट्रेन के कोटा पहुंचते ही कार्रवाई की गई और कुछ ही मिनटों में तीनों को पकड़ लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई 23 अक्टूबर को की गई। मुंबई पुलिस ने कोटा पुलिस और RPF को पहले ही संदिग्धों की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी थी। इसी के आधार पर पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें भागने का मौका दिए बिना हिरासत में ले लिया।

मुंबई से मिला इनपुट, एक घंटे में तैयार की रणनीति
RPF थाना प्रभारी चौप सिंह डावर के अनुसार, वह सुबह रेलवे के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर ओम प्रकाश रावत के साथ कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 पर मौजूद थे।

इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई क्राइम ब्रांच के एक आईपीएस अधिकारी का फोन आया। उन्हें बताया गया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में संदिग्ध आरोपी जयपुर-पुणे ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रहे हैं और ट्रेन जल्द ही कोटा पहुंचने वाली है।

इससे पहले सुबह करीब 9:15 बजे कोटा पुलिस को भी मुंबई पुलिस से इनपुट मिल चुका था। इसके बाद दोनों एजेंसियों ने समन्वय बनाकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।

RPF ने सब-इंस्पेक्टर सुमित और एक कॉन्स्टेबल को सादे कपड़ों में तैनात किया। इसके अलावा अन्य जवानों को अलर्ट किया गया और रेलवे यार्ड में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।

ट्रेन आगे नहीं बढ़े, इसलिए रेलवे अधिकारियों को दी सूचना
कार्रवाई के दौरान पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर आरोपियों को पकड़ते समय कोई अप्रिय घटना न हो। ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों की मौजूदगी के कारण जल्दबाजी में कार्रवाई करने से भगदड़ या अन्य खतरा पैदा हो सकता था।

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे के परिचालन विभाग को सूचना दी गई कि आरोपियों को पकड़ने तक ट्रेन को आगे रवाना नहीं किया जाए। पूरे ऑपरेशन की निगरानी असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर ओम प्रकाश रावत कर रहे थे।

इधर, कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम से भी संपर्क किया गया। इसके बाद कोटा पुलिस की टीम भी सादे कपड़ों में स्टेशन पहुंच गई। पुलिस और RPF के जवानों ने संदिग्धों के कोच के आसपास अपनी-अपनी पोजिशन संभाल ली।

प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही शुरू हुई कार्रवाई
रिपोर्ट के मुताबिक, कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहले से एक ट्रेन खड़ी थी। इस कारण जयपुर-पुणे ट्रेन को कुछ समय के लिए आउटर पर रोका गया। इससे पुलिस टीमों को अपनी स्थिति तय करने और कार्रवाई की तैयारी पूरी करने का समय मिल गया।

ट्रेन करीब पांच मिनट की देरी से सुबह 10:20 बजे कोटा स्टेशन पहुंची। पुलिस को पहले से पता था कि संदिग्ध जनरल कोच में हैं। ऐसे में संबंधित कोच के पास पुलिस और RPF के जवान तैनात कर दिए गए थे।

जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की और उन्हें हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई का मुख्य हिस्सा लगभग 3 से 4 मिनट में पूरा कर लिया गया।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई थी फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 18 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे मुंबई में जुहू के पुष्पा नारसी पार्क, विले पार्ले के पास टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और संदिग्धों की तलाश की जा रही थी।घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभिनेता से मिलने भी पहुंचे थे।

संबंधित समाचार

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी
Top News

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

5 minutes ago
दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

11 minutes ago
परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी
Top News

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

13 minutes ago
निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा
Top News

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

14 minutes ago
भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी
Top News

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

17 minutes ago
कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध
Top News

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

25 minutes ago
युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

25 minutes ago
सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा
Top News

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

26 minutes ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

32 minutes ago
दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी
Top News

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

34 minutes ago
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर
Top News

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

42 minutes ago
इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल
Top News

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

43 minutes ago
कुएं में मिले तीन मासूमों के शव
Top News

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश
Top News

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

about 1 hour ago
प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

about 1 hour ago
बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम
Top News

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी
Top News

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

about 1 hour ago
कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा
Top News

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत

about 1 hour ago
ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक
Top News

ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक:दो आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत 5.67 लाख का सामान जब्त

about 1 hour ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!