खबर
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में 24 घंटे में तीन हादसे: युवक की मौत; तीन श्रद्धालुओं की बची जान, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 11:20 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग एवं धार्मिक तीर्थ ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी एक बार फिर हादसों की वजह बनी है। पिछले 24 घंटे के भीतर डूबने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दिल्ली से आई एक महिला और उज्जैन से आए पिता-पुत्र को नाविकों की सतर्कता और त्वरित बचाव अभियान के चलते सुरक्षित बचा लिया गया। लगातार हो रही घटनाओं ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्रह्मपुरी घाट पर युवक की डूबने से मौत
सबसे दुखद घटना ब्रह्मपुरी घाट पर हुई, जहां नर्मदापुरम जिले के पिपरिया निवासी 22 वर्षीय जयप्रकाश पाटेकर नर्मदा में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

केवलराम घाट पर नाविकों ने बचाई तीन जिंदगियां
इससे पहले केवलराम घाट पर दिल्ली से आई एक महिला और उज्जैन निवासी पिता-पुत्र स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में पहुंच गए। संतुलन बिगड़ने से तीनों डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविक मुकेश वर्मा और उनके साथियों ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
लगातार सामने आ रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि ओंकारेश्वर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन गहरे पानी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड और प्रशिक्षित बचाव दल की व्यवस्था अभी भी पर्याप्त नहीं है।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि संवेदनशील घाटों पर अतिरिक्त लाइफगार्ड, नाविक, लाइफ जैकेट और अन्य बचाव उपकरणों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

सिंहस्थ से पहले प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
आने वाले समय में सिंहस्थ और अन्य धार्मिक आयोजनों के कारण ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के सामने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की चुनौती है। विशेषज्ञों का मानना है कि भीड़ बढ़ने से पहले संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए।

लोगों की मांग- सुरक्षा इंतजाम हों मजबूत
लगातार हो रही डूबने की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा मानकों को और सख्ती से लागू करने की मांग की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि गहरे पानी वाले क्षेत्रों की स्पष्ट पहचान, चेतावनी संकेतक, प्रशिक्षित बचाव दल की तैनाती और नियमित निगरानी जैसी व्यवस्थाएं भविष्य में ऐसे हादसों को काफी हद तक रोक सकती हैं।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 12 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 13 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 13 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 14 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 14 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 14 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 15 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 15 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 15 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 15 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 15 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 16 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 16 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 16 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 16 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 16 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!