खबर
Top News

वीडियो देखिये, सड़क हादसे में बाल-बाल बचे इस पार्टी के विधायक: दुर्घटनाग्रस्त कार में लगी आग; पुलिस कर रही है मामले की जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 12:01 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा गुरुवार सुबह एक बड़े सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक की कार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर धोरगढ़ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दीवार से टकराने के बाद वाहन में आग लग गई और कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

स्टाफ के साथ जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक अपने स्टाफ के साथ जबलपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धोरगढ़ में बंजारी हाई स्कूल स्थित हर्बल गार्डन के सामने अचानक एक गाय वाहन के सामने आ गई। पशु को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई।

टक्कर के बाद धधक उठी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर बेहद जोरदार थी, जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विधायक और उनके साथ मौजूद दोनों सहयोगी समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

विधायक को मामूली चोटें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच में विधायक और उनके दोनों सहयोगियों को मामूली चोटें आने की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। हादसे की खबर मिलते ही समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई और विधायक का हालचाल जाना।

पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर अचानक पशु आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ा और हादसा हुआ। साथ ही प्रशासन ने वाहन में आग लगने के कारणों की भी जांच प्रारंभ कर दी है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने के बावजूद जनहानि नहीं हुई।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 3 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 3 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 3 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 3 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 3 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 4 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 4 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 5 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 5 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 5 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 6 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 6 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!