वीडियो देखिये, भोजशाला मामले पर मुख्यमंत्री ने दी यह प्रतिक्रिया: जिला अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण; यह भी बोले-एक देश में अलग-अलग कानून क्यों
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में 83 करोड़ रुपए की लागत से तैयार नए जिला अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर कहा कि इसे आगामी वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं धार भोजशाला मामले पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और सरकार कोर्ट के निर्णय का पालन करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार ने प्रदेश के 55 जिलों से सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास और हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “यदि हम चाहें तो बिना चर्चा के विधानसभा में कानून पास कर सकते हैं, लेकिन हमारा उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है।”
एक देश में अलग-अलग कानून क्यों, यूसीसी पर बोले मुख्यमंत्री
समान नागरिक संहिता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में अलग-अलग समुदायों के विवाह और अन्य व्यक्तिगत मामलों में अलग-अलग कानून लागू हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक देश में अलग-अलग कानून क्यों होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है और सभी वर्गों का सम्मान करते हुए निर्णय लिए जाएंगे।
धार भोजशाला मामले पर कोर्ट के निर्णय का करेंगे पालन
धार भोजशाला मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। सरकार न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेगी और जो भी आदेश आएगा, उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के सम्मान और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देती है।
नए जिला अस्पताल भवन से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा विस्तार
इंदौर में लोकार्पित नए जिला अस्पताल भवन को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया गया। 83 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह अस्पताल 300 बिस्तरों की क्षमता वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या सीमित थी, लेकिन अब चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
देश और प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बदलते भारत की पहचान तेजी से बदल रही है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में समान रूप से काम किया जा रहा है। मेडिकल छात्रों की शिक्षा में आर्थिक बाधाएं दूर करने के लिए सरकार ऋण व्यवस्था भी उपलब्ध करा रही है।
कैलाश विजयवर्गीय बोले- जनप्रतिनिधियों के संघर्ष से मिला अस्पताल
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस जमीन पर आज जिला अस्पताल तैयार हुआ है, वहां पहले डेयरी संचालित होती थी। अस्पताल निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय तक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि अब इंदौर को 300 बिस्तरों वाला आधुनिक जिला अस्पताल मिल गया है, जिससे शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
तुलसी सिलावट और जनप्रतिनिधियों ने भी रखे विचार
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एमवाय अस्पताल के बाद जिला अस्पताल इंदौर के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा साबित होगा। इससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि शहरवासियों को लंबे समय से जिला अस्पताल का इंतजार था। नए अस्पताल के शुरू होने से लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा। कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!