खबर
Top News

वीडियो देखिये, दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग हिरासत में, शौक और मौज-मस्ती के लिए करते थे ऐसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 11:13 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में खंडवा नाका स्थित एक पान दुकान में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया है। दोनों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 6 जून की सुबह खंडवा नाका स्थित कर्णावत पान दुकान में चोरी की वारदात सामने आई थी। बदमाश दुकान का टीन शेड तोड़कर अंदर घुसे और विभिन्न ब्रांड की महंगी सिगरेट, गुटखा पाउच, लाइटर सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने सामान बिखरा देखा और संचालक को सूचना दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी दुकान के अंदर दराज खंगालते और एक नाबालिग को दुकान में कूदते हुए देखा गया। जांच के दौरान आरोपियों के चेहरे और उनकी बाइक का नंबर सामने आया।

इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीतू उर्फ राइडर निवासी कमल नगर, मूसाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सिगरेट, गुटखा पाउच, लाइटर और अन्य सामान जब्त कर लिया है। चोरी गए माल की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।


संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

less than a minute ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

5 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

11 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

23 minutes ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

23 minutes ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

38 minutes ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 1 hour ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 1 hour ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 3 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 19 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 20 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!