वीडियो देखिये, यूसीसी बिल पास होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया: शिक्षा और रोजगार की गारंटी भी देना आवश्यक; जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) से जुड़े विधेयक को विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनि मत से पारित किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समान नागरिक संहिता लागू करना चाहती है तो उसे ऐसा करने का अधिकार है, लेकिन इसके साथ उसे यह भी बताना चाहिए कि वह प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर कैसे उपलब्ध कराएगी।
जीतू पटवारी ने कहा अगर सरकार UCC लाना चाहती है तो उसे लाना चाहिए, लेकिन क्या वह UCC के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की गारंटी देगी? उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित होने के दौरान विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए ऐसे कानून ला रही है।
वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानून व्यवस्था स्थापित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मध्य प्रदेश उन राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा जहां एक से अधिक विवाह को अपराध माना जाएगा और इससे महिलाओं के अधिकारों को मजबूती मिलेगी। UCC के प्रावधान लागू होने के लिए अब आगे संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें राष्ट्रपति की मंजूरी भी शामिल है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!