वीडियो देखिये, सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग: पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया; 22वें दिन भी जारी भूख हड़ताल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल में इलाज की व्यवस्था पर भरोसा नहीं है और वर्तमान स्थिति "गैरकानूनी हिरासत" जैसी प्रतीत होती है।
वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखी हुई है।
रविवार को उनका आमरण अनशन 22वें दिन में प्रवेश कर गया। बताया गया है कि उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवाएं लेने से भी इनकार कर दिया है। आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर मौजूद हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके भी अनशन पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की है।
सोशल मीडिया पोस्ट में "आजादी का दूसरा आंदोलन" का आह्वान
वांगचुक के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें 20 जुलाई को "आजादी का दूसरा आंदोलन" बताया गया। पोस्ट में लिखा गया कि यह आंदोलन "पेपर लीक जैसे अन्याय से आजादी और मेरी कथित अवैध हिरासत जैसे डर से आजादी" के लिए है।
NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहा है अनशन
सोनम वांगचुक और CJP के कार्यकर्ता 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं। आंदोलनकारी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
देर रात बनी कार्रवाई की रणनीति
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे वांगचुक को धरना स्थल से हटाने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंदिर मार्ग थाने में रणनीति तैयार की। बताया गया कि बिना किसी टकराव के उन्हें एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए कार्रवाई की पूर्व रिहर्सल भी की गई।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस अधिकारी जंतर-मंतर पहुंचे और अंतिम ब्रीफिंग के बाद कार्रवाई शुरू की गई। सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मी सफेद चादर लेकर मंच पर पहुंचे और वांगचुक को चादर की सहायता से उठाकर एंबुलेंस तक ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी को सीमित रखने के उद्देश्य से भी चादरों का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। वहीं, उनकी पत्नी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!