वीडियो देखिये, संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी: शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को रोका नहीं जाएगा; हिंसा, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। सोमवार को हुए हंगामे और पुलिस कार्रवाई के बाद देर रात प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पहुंच गए और मंच लगाकर आंदोलन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को रोका नहीं जाएगा, लेकिन यदि किसी भी तरह की हिंसा, उपद्रव या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रात में दोबारा जुटे प्रदर्शनकारी
सोमवार को संसद मार्च के दौरान हुए विवाद और हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने शाम को जंतर-मंतर खाली करा दिया था। हालांकि, देर रात प्रदर्शनकारी फिर से वहां पहुंचने लगे। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को नहीं रोका और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति दी।
मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी दिखाई दी। CJP कार्यकर्ताओं ने दोबारा मंच तैयार कर लिया है और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा है।
दीपके बोले- अब बात करनी है तो जंतर-मंतर आएं
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि अब सरकार से बातचीत के लिए कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसे भी प्रदर्शनकारियों से बात करनी है, वह जंतर-मंतर आए।
इससे पहले CJP नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। CJP प्रवक्ता के अनुसार, सरकार की ओर से उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, प्रदर्शन स्थल पर दीपके ने कहा कि अब आंदोलन स्थल पर ही बातचीत होगी।
संसद की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस अलर्ट
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन दोबारा शुरू होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्ते खुले हैं, लेकिन संसद भवन की तरफ जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शनकारी मंगलवार को फिर से संसद की ओर मार्च करने की कोशिश कर सकते हैं। इसे देखते हुए बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा विपक्ष के कुछ नेताओं के भी जंतर-मंतर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
70 लोग हिरासत में, हिंसा मामले में जांच तेज
सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़ और हिंसा के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो के आधार पर उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हिंसा और प्रदर्शन से जुड़े मामले में अब तक करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार शाम हुए घटनाक्रम में पुलिस और पैरामिलिट्री के कई जवान घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, एक आईपीएस अधिकारी और दिल्ली पुलिस के कई कर्मचारियों सहित 118 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हुए।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल भी जाना। अब पुलिस का फोकस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई पर है।
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान
इधर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह तब तक अनशन जारी रखेंगे, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती या उन्हें अस्पताल में ही सांसदों से मिलने का अवसर नहीं मिलता।
वांगचुक ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करे। उन्होंने कहा कि युवाओं ने उकसावे के बावजूद जिस तरह धैर्य और शांति बनाए रखी, उससे वह प्रभावित हैं।
उन्होंने सरकार और पुलिस से अपील करते हुए कहा कि समस्या का समाधान इस बात से हो सकता है कि छात्रों को अपनी शिकायतें संसद के सामने रखने का अवसर दिया जाए।
प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील
वांगचुक ने उम्मीद जताई कि युवा प्रदर्शनकारी आगे भी संयम और सहिष्णुता बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना सभी का अधिकार है और समाधान बातचीत के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए।
फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और दिल्ली पुलिस की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। आने वाले समय में प्रदर्शनकारियों की अगली रणनीति और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!