वीडियो देखिये, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके के घर बढ़ाई गई सुरक्षा: अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात; अमेरिका से लौटते ही आंदोलन में पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली/छत्रपति संभाजीनगर।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के बीच पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के महाराष्ट्र स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस को आशंका है कि आंदोलन और बढ़ती चर्चा के कारण उनके निवास पर समर्थकों और जिज्ञासु लोगों की भीड़ जुट सकती है। इसे देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
वलूज क्षेत्र में स्थित है घर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभिजीत दीपके का निवास महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) के वलूज क्षेत्र में स्थित है। पहले उनके घर पर केवल एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए एक पुलिस अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का जमावड़ा
उधर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है। यह आंदोलन नीट पेपर लीक, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आयोजित किया गया है।
बुजुर्ग भी अपने बच्चों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा शामिल हुए हैं। इसके अलावा कई अभिभावक और बुजुर्ग भी अपने बच्चों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। धरना स्थल पर "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" और "परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाओ" जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।
अमेरिका से लौटते ही आंदोलन में पहुंचे अभिजीत
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हो गए। दीपके ने आंदोलन को छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना समय की मांग है।
'हिट' लेकर पहुंचे युवक को बाहर किया गया
प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प घटनाक्रम भी देखने को मिला। एक युवक कॉकरोच मारने वाले उत्पाद 'हिट' की बोतल लेकर जंतर-मंतर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि वह पार्टी के विरोध का प्रतीकात्मक संदेश देना चाहता था। हालांकि, मौके पर मौजूद सीजेपी समर्थकों ने इसका विरोध किया और युवक को प्रदर्शन स्थल से बाहर कर दिया। कुछ देर तक वहां हलचल की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
आंदोलन पर देशभर की नजर
जंतर-मंतर पर हो रहा यह प्रदर्शन सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ रही आवाज के कारण आंदोलन पर देशभर की नजर बनी हुई है। फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, जबकि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं अभिजीत दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाए जाने को भी आंदोलन के बढ़ते प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!