वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण: मुख्यमंत्री बोले- लोगों के जीवन में नया सवेरा लाए पीएम; सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके कार्यकाल के विशिष्ट क्षणों को याद किया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 12 वर्ष पूर्व देश ने जोश और अटूट विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को अपना ‘प्रधानमंत्री’ चुना था, लेकिन उन्होंने स्वयं को हमेशा एक ‘प्रधानसेवक’ माना। इसी रूप में वे अपना ‘राष्ट्रधर्म’ निभाते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों की सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते हुए सुशासन और प्रगति के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ उन्होंने समाज के हर वर्ग- विशेषकर गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के जीवन में समृद्धि का नित नया सवेरा लाकर उनका भरोसा जीता है।
उन्होंने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्ति दिलाकर उनके आत्मसम्मान की रक्षा की। कोविड महामारी के संकटकाल में हर पात्र नागरिक को मुफ्त राशन और देशव्यापी मुफ्त टीकाकरण की सुरक्षा दी। कई देशों को भी टीके देकर 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के भाव से दुनिया का परिचय कराया।
अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिला सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है।
आज प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाएं और सपने पूरे हो रहे हैं। देश विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में खड़ा हो रहा है। ये युगांतरकारी परिवर्तन इसलिए संभव हो पाए हैं, क्योंकि सरकार की हर नीति, नीयत और निर्णय के मूल में मानवीय संवेदना रही है।
25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना के साथ बीते 12 वर्ष में गरीब कल्याण के लिए ठोस कार्य किया है। उनके निर्देशन में प्रत्येक मंत्रालय जनहित में सक्रिय है।
हर गरीब का अधिकार सीधे उसके हाथों तक पहुंचाया गया है। इसी का परिणाम है कि देश में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिनसे नागरिकों का जीवन सार्थक बना है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्व्हला योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, नि:शुल्क राशन, आयुष्मान भारत योजना शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे देश में सार्वजनिक स्वच्छता के अभियान से स्वच्छ भारत के निर्माण का कार्य हो रहा है। बड़े पैमाने पर शौचालयों के निर्माण का कार्य हुआ है। डिजिटल इंडिया का सपना भी साकार हो रहा है। इस दिशा में डीबीटी एक युगांतकारी पहल है।
इस व्यवस्था के माध्यम से हितग्राहियों को पारदर्शी ढंग से उनके हक की राशि का भुगतान सुचारु रूप से किया जा रहा है। इससे करोड़ों वंचित परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिला है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अतुलनीय प्रयास किए गए हैं। जनभागीदारी से इन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!