वीडियो देखिये, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और युवक में विवाद: थप्पड़, धक्का-मुक्की और मारपीट के बीच हंगामा; आरोप-प्रत्यारोप भी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, धार।
मांडव नाका क्षेत्र में मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक के दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों और बाइक सवारों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें मारपीट और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है।
पुलिस की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोतवाली पुलिस की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोककर उससे वाहन के दस्तावेज मांगे गए। शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों और बाइक सवार के बीच तीखी बहस होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बातचीत संयम और शालीनता से होती तो मामला इतना नहीं बढ़ता।
कॉलर पकड़ने और थप्पड़ मारने के आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान कथित रूप से एक पुलिसकर्मी ने युवक का कॉलर पकड़ लिया और उससे धक्का-मुक्की की। इसी बीच हालात और बिगड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
महिलाओं से धक्का-मुक्की के भी आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पुलिसकर्मियों और बाइक सवार पक्ष के बीच मारपीट हुई। बाइक पर मौजूद महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की होने की बात कही जा रही है। घटना के समय महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो पूरे घटनाक्रम के दौरान सहमे हुए नजर आए। महिलाओं की चीख-पुकार और हंगामे के कारण मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
इंदौर लौटते समय हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार बाइक सवार लोग इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे धार जिले के सीतापाट-भूतिया क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे और दो दिन से वहीं ठहरे थे। मंगलवार को वे वापस इंदौर लौट रहे थे, तभी मांडव नाका पर वाहन जांच के दौरान उनका पुलिस से विवाद हो गया। हालांकि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और पूरे घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस का पक्ष आना बाकी
घटना के बाद मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की अलग-अलग तरह से व्याख्या की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। फिलहाल घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!