वीडियो देखिये, मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री की विपक्ष से अपील: तर्क और तथ्य के साथ रखें अपनी बात; शोर-शराबे की जरूरत नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की ओर से लाए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों पर सदन में सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने और सकारात्मक रवैया अपनाने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मानसून और मानसून सत्र, दोनों अगर सक्रिय और सकारात्मक रहें तो परिणाम भी बेहतर आते हैं। उन्होंने कहा मानसून भी प्रोएक्टिव रहे और मानसून सत्र भी प्रोडक्टिव रहे, यही देश के कल्याण के लिए जरूरी है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के युवाओं ने अपनी क्षमता और महत्वाकांक्षा का परिचय दिया है।
उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारतीय स्टार्टअप की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि देश के युवाओं की असीम क्षमता का संदेश है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन युवाओं ने यह उपलब्धि हासिल की, उनकी टीम की औसत उम्र करीब 28 वर्ष है।
इसी दौरान प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा हूं। इस टिप्पणी को राजनीतिक गलियारों में राहुल गांधी की उम्र से जोड़कर देखा गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां तर्क और तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की जरूरत नहीं होती। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे मजबूत तर्कों और तथ्यों के साथ अपनी बात रखें और संसद को समृद्ध बनाने में योगदान दें।
पीएम मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध की स्थिति बनी हुई है, जिससे ऊर्जा, खाद और रसायनों से जुड़े क्षेत्रों में चुनौतियां पैदा हुईं। इसके बावजूद भारत ने अपनी आर्थिक मजबूती बनाए रखी और तेज विकास दर के साथ दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति मजबूत की।
उन्होंने राजस्थान में शुरू हुई बड़ी ऑयल रिफाइनरी, देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट और ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन जैसी उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने अंत में सभी सांसदों से अपील की कि संसद में राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो और हर आवाज को सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि मजबूत तर्क और तथ्य के साथ शांतिपूर्ण तरीके से भी प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी जा सकती है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!