वीडियो देखिये, आवारा मवेशी से टकराकर गिरे पंचायत सचिव: सिर पर चढ़ा पानी का टैंकर; 10 सेकंड में मौत, चालक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, शुजालपुर।
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शहर के जेएनएस कॉलेज के सामने उस समय हुआ, जब बाइक से ड्यूटी पर जा रहे पंचायत सचिव की बाइक सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे पानी के टैंकर का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। पूरी घटना महज 10 सेकंड के भीतर हुई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है।
ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रहलाद पुरबिया (55) निवासी ग्राम चौकी, नसीराबाद के रूप में हुई है। वे ग्राम पंचायत नरोला में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे और पिछले चार महीनों से जनपद पंचायत में क्लर्क के रूप में अटैच होकर शुजालपुर आ-जा रहे थे।
सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वे बाइक से शुजालपुर जा रहे थे। जेएनएस कॉलेज के सामने सड़क पर खड़ी एक आवारा गाय से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे पानी के टैंकर का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरते हैं और कुछ ही सेकंड बाद पीछे से आ रहा टैंकर उन्हें कुचल देता है। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
डॉक्टर बोले-सिर में गंभीर चोट से हुई मौत
सिविल अस्पताल के डॉ. चेतन सहगल ने बताया कि सड़क पर गिरने से मृतक के जबड़े, कंधे और हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ था। इसके अलावा सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई थी और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। यही उनकी मौत का मुख्य कारण बना।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
शुजालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआई बिलिचदान कुजूर ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
परिवार का इकलौता सहारा थे प्रहलाद
प्रहलाद पुरबिया अपने पीछे दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार की आजीविका मुख्य रूप से उनकी नौकरी पर निर्भर थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।
आवारा मवेशियों पर फिर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। नागरिकों का कहना है कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, जिनकी वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!