वीडियो देखिये, अब राजस्थान के इस प्रसिद्ध मंदिर में वित्तीय अनियमितता का खुलासा: जांच समिति ने इतने करोड़ के गबन की आशंका जताई; एफआईआर व वसूली की सिफारिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नागौर।
राजस्थान के नागौर जिले स्थित प्रसिद्ध बुटाटी धाम (संत चतुरदास महाराज मंदिर) की विकास समिति से जुड़े वित्तीय मामलों में बड़ा खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में करीब 22.74 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का प्रथम दृष्टया उल्लेख किया है। रिपोर्ट में देवस्थान निधियों के दुरुपयोग और सुनियोजित वित्तीय गड़बड़ियों की आशंका जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक, राजस्व और विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
जिला कलेक्टर ने मंदिर समिति से जुड़े विवादों की जांच के लिए 10 फरवरी 2026 को समिति का गठन किया था। लगभग चार माह 13 दिन तक चली जांच के बाद समिति ने 23 जून 2026 को अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी।
रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच में मिली अनियमितताएं
जांच समिति ने मंदिर समिति के रिकॉर्ड, आय-व्यय विवरण, बैंक खातों, निर्माण कार्यों और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की आय और देवस्थान निधियों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं किया गया। कई मामलों में वित्तीय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया और धन के दुरुपयोग के संकेत मिले। समिति का कहना है कि यह मामला केवल प्रशासनिक लापरवाही का नहीं, बल्कि प्रथम दृष्टया सुनियोजित वित्तीय अनियमितताओं और संभावित गबन का प्रतीत होता है।
इन बिंदुओं पर उठे सवाल
जांच रिपोर्ट में कई गंभीर वित्तीय विसंगतियों का उल्लेख किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से- नकद आय और अभिलेखों में बड़ा अंतर। बिना बिल और वाउचर के भुगतान। निर्माण और मरम्मत कार्यों में संदिग्ध खर्च। ग्राम विकास मद में खर्च की पारदर्शिता पर सवाल। कबाड़ बिक्री से प्राप्त राशि के लेखांकन में अनियमितताएं।
एफआईआर और वसूली की सिफारिश
जांच समिति ने संबंधित कार्यकारिणी सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विस्तृत पुलिस जांच कराने की अनुशंसा की है। साथ ही राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम के तहत संबंधित व्यक्तियों से कथित अनियमित राशि की वसूली राजस्व बकाया की तरह किए जाने का सुझाव भी दिया गया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिन पदाधिकारियों की वित्तीय निर्णयों में भूमिका रही, उनकी जिम्मेदारी तय कर उनसे संयुक्त और पृथक रूप से राशि की वसूली की जाए। फिलहाल यह जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी गई है। मामले में अंतिम निर्णय और आगे की कार्रवाई सक्षम प्रशासनिक एवं जांच एजेंसियों द्वारा की जाएगी। अभी संबंधित पक्षों की ओर से इन निष्कर्षों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!