वीडियो देखिये, दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन आज से: नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री के साथ नामांकन में हाेंगे शामिल; बोले- पार्टी के लिए करूंगा प्रचार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में शामिल होंगे और चुनाव में पार्टी के लिए पूरी ताकत से प्रचार करेंगे।
भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. मिश्रा ने कहा मैं मुख्यमंत्री के साथ नामांकन के लिए दतिया जा रहा हूं। आशुतोष तिवारी के नामांकन में मौजूद रहूंगा। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी का काम करूंगा। चुनाव प्रचार में भी पूरी सक्रियता से हिस्सा लूंगा।
डॉ. मिश्रा के इस बयान को दतिया उपचुनाव में भाजपा की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दतिया क्षेत्र में उनकी लंबे समय से मजबूत राजनीतिक पकड़ रही है और वे यहां से कई बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार में उनकी सक्रिय भागीदारी भाजपा के लिए अहम मानी जा रही है।
भाजपा ने उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार अभियान भी तेज होने की उम्मीद है।
डॉ. मिश्रा ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे और भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रचार करेंगे। उनके इस बयान से यह संकेत भी मिला है कि दतिया उपचुनाव में भाजपा अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारकर चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ने की तैयारी में है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!