वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली: 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर देशव्यापी यात्रा पर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली शुक्रवार को इंदौर पहुंची। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली का डेली कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समन्वय से आयोजित इस राष्ट्रव्यापी अभियान में मध्यप्रदेश सहित 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल हैं। करीब 2,600 किलोमीटर से अधिक की यात्रा तय कर इंदौर पहुंचे इस दल में मध्यप्रदेश पुलिस के सात बाइक राइडर्स भी शामिल हैं। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने किया स्वागत
डेली कॉलेज में आयोजित स्वागत समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त नरेंद्र रावत, अभिषेक रंजन और सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. दुर्गेश मिश्रा सहित विभिन्न राज्यों से आए पुलिस बाइक राइडर्स, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारी, विद्यार्थी और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बाइक राइडर्स का स्वागत करते हुए कहा कि यह रैली केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, साहस और नशे के खिलाफ जनजागरण का राष्ट्रव्यापी अभियान है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस के प्रयासों के साथ समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
दिसंबर 2029 तक नशामुक्त भारत का लक्ष्य
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की मंशा के अनुरूप दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में पुलिस बलों के साथ अभिभावकों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का अवैध कारोबार समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने इंदौर पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और जनजागरूकता अभियानों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बाइक राइडर्स को सुरक्षित यात्रा और राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया नशामुक्ति का संदेश
जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। अनवरत ग्रुप के विद्यार्थियों ने माइम यानी मूक नाटक प्रस्तुत किया। दीपक नेमा ने मिमिक्री, डॉ. रागिनी मक्कड़ एवं नादयोग गुरुकुल ने शास्त्रीय नृत्य, आस्तिक ने रैप सॉन्ग और जोशी डांस ग्रुप के नन्हे कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति दी।
इन प्रस्तुतियों के जरिए नशे के दुष्परिणामों को सामने रखते हुए स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। शानदार प्रस्तुतियों के लिए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मिलेनियम स्कूल में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता और दिल्ली पब्लिक स्कूल, निपनिया में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सीमा अलावा के मार्गदर्शन में कलाकारों द्वारा तैयार की गई ‘Say No to Drugs’ विषय पर आधारित प्रेरक पेंटिंग का अनावरण किया गया।
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
इंदौर की सड़कों पर गूंजा ‘Fight Against Drugs’ का संदेश
राष्ट्रीय बाइक रैली के इंदौर पहुंचने पर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने भी इसमें सहभागिता की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह और मयंक अवस्थी सहित अन्य अधिकारियों ने रैली को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
रैली डेली कॉलेज से शुरू होकर व्हाइट चर्च चौराहा, जीपीओ चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, राजीव गांधी चौराहा और गीताभवन होते हुए पलासिया सेल्फी पॉइंट पर समाप्त हुई। इस दौरान बाइक राइडर्स ने राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश दिया।
31 अक्टूबर को एकता नगर में होगा समापन समारोह में सहभागिता
देशव्यापी यात्रा पर निकले बाइक राइडर्स विभिन्न शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विशेष रूप से युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में सहभागिता के साथ इस अभियान का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना है।
संबंधित समाचार

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!